Home एमपी समाचार MP में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड, शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

MP में अगले 4 दिन कड़ाके की ठंड, शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

भोपाल। पहाड़ों में हो रही बर्फबारी और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस हफ्ते मध्य प्रदेश में ठंड का असर और अधिक बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों के लिए राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की है। आज शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के लगातार बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, 13 दिसंबर को जबलपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, सिवानी और नर्मदापुरम में शीतलहर का प्रभाव रहेगा। वहीं भोपाल, राजगढ़, शाजापुर, नीमच, विदिशा, सीहोर, रायसेन, कटनी, मंडला, मंदसौर, रतलाम, बैतूल, नरसिंहपुर और सीधी में कोल्ड-डे का असर देखा जाएगा। इस दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम और बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जबकि पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। हवाओं का रुख उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा में बना हुआ है। पहाड़ों पर बर्फबारी और उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, और अगले 3-4 दिनों तक मौसम का यही मिजाज रहने की संभावना है।

कोल्ड डे/कोल्ड वेव की स्थिति
मौसम विभाग के अनुसार, जब न्यूनतम तापमान 10°C से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.5°C कम हो, तो कोल्ड डे होता है। यदि अधिकतम तापमान सामान्य से 6.4°C कम हो, तो तीव्र शीतल दिन होता है। जब रात का तापमान 10°C से कम हो और सामान्य से 5°C कम हो, तो कोल्ड वेव का प्रभाव रहता है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में इस स्थिति का अनुभव किया जा रहा है। दिसंबर के अंत से जनवरी में 20 से 22 दिन तक कोल्ड वेव और घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

पिछले 24 घंटों का मौसम हाल
– कल्याणपुर (शहडोल) 3.1°C
– पिपरसमा (शिवपुरी) 3.3°C
– पचमढ़ी (नर्मदापुरम) 3.4°C
– नौगांव (छतरपुर) 4°C
– अमरकंटक (अनूपपुर) 4.4°C

गुरुवार को शाजापुर, शहडोल, जबलपुर, सिवनी, नौगांव, पचमढ़ी, नीमच और कटनी में शीतलहर चली। नरसिंहपुर में शीतल दिन रहा।
– भोपाल अधिकतम तापमान 23.4°C
– ग्वालियर 23.9°C
– इंदौर 24.8°C
– जबलपुर 25.6°C
– उज्जैन 26°C

धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10°C से कम रहा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version