27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच लड़कियां सहित ग्राहक और एक दलाल गिरफ्तार

Must read

इंदौर।भंवरकुआं पुलिस ने रविवार को एक फ्लैट पर छापा मारा, जहां सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से पांच लड़कियां सहित ग्राहक और एक दलाल को भी हिरासत में लिया गया। एक आरोपित फरार है उसकी तलाश की जा रही है। भंवरकुआं थाना पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह डायल हंड्रेड पर एक युवती के द्वारा जोर जबरदस्ती करने की शिकायत की गई थी। मामले में जब जांच की गई तो युवती देह व्यापार करने वाली निकली। युवती मुंबई की रहने वाली है। पूर्व में देह व्यापार के संबंध में वह इंदौर आ चुकी है। तब उसके संपर्क में आरोपित युवक अविनाश तलरेजा आया था। युवती ने उसे फोन किया और इंदौर आ गई। शनिवार को भंवरकुआं थाना अंतर्गत एक होटल में दोनों मिले। रात को युवक होटल से घर चला गया। इसके बाद युवती ने उसे फोन किया और दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी और रुपयों की मांग की। युवक नहीं माना।

 

रविवार सुबह युवती होटल का कमरा खाली कर रही थी तब उसे होटल वालों ने पेमेंट देने के लिए कहा तो विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंचा। युवती भी थाने आ गई। युवती की निशानदेही पर आरोपित युवक अविनाश तक पुलिस पहुंची। इसके बाद दोनों से पूछताछ की गई जिसमें उन्होंने अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने संयोगितागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदिरा कांप्लेक्स स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा जहां मौके से पांच लड़कियां व दो युवक मिले। फ्लैट में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा था।

 

मास्टरमाइंड संतोष फरार है, जबकि फ्लैट से पुलिस ने दीपक व महेश मित्तल निवासी खातेगांव को हिरासत में लिया। महेश ग्राहक है और दीपक फरार आरोपी संतोष का साथी है। थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने बताया कि फ्लैट से मिली लड़कियों में दो कोलकाता, एक ग्वालियर, एक लातूर महाराष्ट्र और एक भोपाल की है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!