26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

महिला नेता घर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 कॉलगर्ल समेत 10 गिरफ्तार

Must read

सीहोर। सीहोर के बस स्टैंड के पास शिवसेना की महिला नेता के मकान में सेक्स रैकेट पकड़ा गया है। पुलिस ने 4 लड़कियां, 3 कस्टमर, ड्राइवर, महिला मैनेजर और संचालिका को अरेस्ट किया है। सभी लड़कियां भोपाल की हैं। पुलिस ने देर रात जब मकान में रेड की तो वहां तीन कमरों में टीवी, नशे और अय्याशी के सारे इंतजाम मिले। सरगना को सीहोर में तत्कालीन अपर कलेक्टर द्वारा नेहरू युवा केंद्र के कार्यक्रम में योगाचार्य के रूप में सम्मानित किया जा चुका है।

 

पकड़ी गई सरगना अनुपमा तिवारी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को समाजसेवी और शिव सेना की महिला प्रदेश प्रमुख लिखे हुए है। वह कई मंचों से सम्मानित भी हो चुकी है। अनुपमा 2015 में शिवसेना के टिकट पर नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुकी है। इसमें उसे बुरी तरह हार मिली थी। वह मध्यप्रदेश शिवसेना गोजन कल्याण संघ की प्रदेशाध्यक्ष भी रह चुकी है। शराबबंदी पर भी अभियान चलाती रहती है। सरगना साहित्य साधना मंच से भी जुड़ी है। खुद को पत्रकार भी बताती है। 8 नवंबर 2017 को एक कार्यक्रम में अनुपमा ने कहा था- आज प्रदेश में महिला सुरक्षित नहीं हैं। छोटी बच्चियां वहशी दरिंदों का शिकार हो रही हैं।

 

जानकारी के अनुसार पकड़ी गई लड़कियां बैरागढ़ भोपाल से बुलाई गईं थी। महिला मैनेजर इंदुलता के जरिए लड़कियां मकान पर आती थीं। हर कस्टमर से 500 रुपए लिए जाते थे। पुलिस का कहना है कि अनुपमा तिवारी के घर देह व्यापार पकड़ा गया है। सभी पर केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से 28 हजार 710 रुपए जब्त किए हैं। दो कारें भी जब्त की हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!