78 साल की उम्र में महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल का निधन

मुंबई। महाभारत के शकुनि का अहम किरदार निभाकर ख्याति प्राप्त करने वाले अभिनेता गूफी पेंटल का निधन हो गया है। Gufi Paintal Passed Away का 78 साल की उम्र मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया है। वे बीते कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। Gufi Paintal के साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने उनके निधन की पुष्टि की है। मिली जानकारी के मुताबिक आज शाम 4 बजे गूफी पेंटल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

गौरतलब है कि बीते दिनों गूफी पेंटल जब फरीदाबाद में थे, उस समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें तत्काल इलाज के लिए मुंबई लाया गया था। बीते दिनों टीवी अभिनेत्री टीना घई ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करते हुए फैंस से उनके लिए प्रार्थना करने की अपील की थी।

 

बीआर चोपड़ा के चर्चित टीवी सीरियल महाभारत में शकुनि का अहम किरदार निभाकर गूफी पेंटर को ख्याति मिली थी। इससे पहले उन्होंने 1975 में ‘रफू चक्कर’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था और कई चर्तित फिल्मों व टीवी शो में अहम भूमिका निभाई थी। गूफी पेंटल आखिरी बार स्टार भारत के शो ‘जय कन्हैया लाल की’ में नजर आए थे।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!