30.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

उल्टी चाल चल रहे शनिदेव, आज मकर राशि में करेगे प्रवेश

Must read

इंदौर । कुंभ में वक्री (उल्टी चाल) चाल चल रहे शनिदेव 12 जुलाई को दोपहर 2.20 बजे 74 दिन बाद फिर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसके चलते ढाई महीने की राहत के बाद एक बार फिर धनु, मकर व कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि वालों को शनि की ढैय्या शुरू होगी। शनि के राशि परिवर्तन से अगले छह माह के लिए मीन से साढ़ेसाती और कर्क व वृश्चिक राशि से ढैय्या का प्रभाव समाप्त होगा।

 

ज्योतिर्विदों के मुताबिक वक्री होकर शनिदेव पुन: पिछली राशि में लौटते हैं तो इसका कारण उनका पिछली बार जातक के लिए छूटा कोई प्रिय या अप्रिय कार्य पूरा करना होता है। शनि मंदिर जवाहर मार्ग के ज्योतिर्विद् कान्हा जोशी के मुताबिक मकर राशि से कुंभ राशि में शनिदेव 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को कुंभ राशि में आए थे। 37 दिन सीधी चाल चलने के बाद 5 जून को शनिदेव वक्री हो गए। इस उल्टी चाल के चलते शनि देव 12 जुलाई को पुन: मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस कारण जिन राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही थी, वह समाप्त होगी और जिनकी शनि के राशि परिर्वतन के समय समाप्त हुई थी, उनकी दोबारा शुरू होगी। मकर राशि में 23 अक्टूबर तक वक्री रहने के बाद शनि मार्गी गति से 17 जनवरी 2023 को अपनी सबसे प्रिय स्व राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे।

नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली हैं शनिदेव – ज्योतिर्विद विनय त्रिवेदी के अनुसार शनि को नवग्रहों में सबसे शक्तिशाली माना गया है। वक्री होकर शनिदेव पुन: लौटते हैं तो ऐसा माना जाता है कि शनिदेव कोई पुरस्कार या दंड देने वापस लौटे हैं जो किसी कारण से उनसे पिछली बार छूट गया है। इस दौरान शनि की पीड़ा से मुक्ति के लिए शनिदेव का तेल-तिल से अभिषेक करना चाहिए।

मेष : कार्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं।

वृषभ : जमीन-जायदाद के कार्य में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मेहनत का उचित लाभ मिलेगा।

मिथुन : अकारण चिंता से मन व्यथित रहेगा। नौकरी में उन्नति और व्यवसाय में सफलता मिलने के योग हैं।

कर्क : साझेदारी के कार्य में विवाद और पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। पूजा-पाठ में समय व्यतीत करें।

सिंह : व्यापार-व्यवसाय में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अतिरिक्त धन वापस प्राप्त करने में मुश्किल होगी।

कन्या : शिक्षा और नौकरी में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रयास से समस्या हल होगी।

तुला : मित्रों और परिवार के अन्य सदस्यों से विवाद की स्थिति बनेगी। धन हानि के योग हैं।

वृश्चिक : भूमि-भवन की खरीदी के योग बन रहे हैं। इसके अतिरिक्त पैतृक संपत्ति प्राप्ति के योग भी हैं।

धनु : आर्थिक प्रगति के साथ सम्मानित होने के योग भी हैं। इसके लिए प्रयास करने होंगे।

मकर : पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखकर समस्या का समाधान खोजें।

कुंभ : विदेश यात्रा के योग होने के साथ ही भागदौड़ और खर्च बढ़ने के योग बन रहे हैं।

मीन : परिश्रम के अनुरूप फल की प्राप्ति होगी। अनावश्यक चिंताओं से मुक्ति मिलने के योग हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!