शनिदेव ने शुरू की उल्टी चाल,इन राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

जबलपुर। शनि की उल्टी चाल शुरू हो गई है। शनि कुंभ राशि में वक्री हुए हैं। जो 12 जुलाई को मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसी स्थिति में राजनीति में उथल-पुथल मच सकती है। जहां चुनाव हैं वहां नेताओं में सुरताल भी बिगड़ सकते हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इसका असर कई राशियों में देखने मिलेगा।

 

 

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे बताते हैं कि 5 जून से शनि ने कुंभ राशि में उल्टी चाल शुरू की है। कुंभ राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं, लेकिन जिस राशि में शनि का राशि परिवर्तन होगा वो भी शनि की ही अपनी राशि है। पंचांग के अुनसार वक्री शनि 12 जुलाई को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। हिंदू कैलेंडर के अनुसार 23 अक्टूबर को मकर राशि में ही शनि मार्गी होंगे। ज्योतिष शास्त्र में शनि के मार्गी होने का विशेष महत्व बताया गया है। मार्गी होने पर शनि फिर से सीधी चाल में आ जाते हैं।

 

 

दुष्प्रभाव से बचने करें ये उपाय : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रवीण मोहन शर्मा ने बताया कि जिन राशियों में शनि का दुष्प्रभाव पड़ रहा है उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नही है। शनि को प्रसन्न् करने के लिए कई उपाय हैं। शनि के पूजन के साथ ही उन्हें प्रिय वस्तुओं का अर्पण करना चाहिए।

 

राशियों पर ऐसा रहेगा प्रभाव

 

– मेष : आपके लिए जाब और बिजनेस में कुछ अच्छे अवसर पैदा होंगे। पैतृक संपत्ति का लाभ भी मिल सकता है। किसी विवाद को निपटाने में मदद मिल सकती है।

 

– वृष : आत्मविश्वास की कमी के कारण निराशा का भाव जागृत होगा। नौकरी में पदोन्न्ति के आसार हैं। धन आगमन की संभावना कम है।

 

– मिथुन : आप लक्ष्य को पाने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नए लोगों से संबंध बनेंगे। बड़ी पूंजी का निवेश सोच समझ कर करना होगा।

 

 

कर्क : जीवन में बाधाओं से अभी छुटकारा नहीं मिलेगा। नौकरी पेशा जातकों के लिए कुछ दिनों मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

 

– सिंह : क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। अनावश्यक वाद- विवाद हितकर नहीं होगा। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न् होने की संभावना है। अस्थिरता की स्थिति रहेगी।

 

– कन्या : शनि का वक्री होना अच्छा संकेत है। हो सकता है आपको पैतृक संपत्ति मिल जाए। धन लाभ के मौके मिलेंगे। करियर में चार चांद लगाने वाले व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

 

 

 

– तुला : पुरानी योजनाओं को फिर से आरंभ कर सकते हैं। इसके साथ ही यदि जमीन, मकान आदि खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए अवसर बनेंगे। सेहत का ध्यान रखना होगा।

 

– वृश्चिक : जीवन में अचानक आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ने आरंभ हो जाएंगे। धन के निवेश में सावधानी बरतनी होगी। परिवार में किसी मुद्दे को लेकर विवाद पनप सकता है।

 

– धनु : कमाई के अच्छे मौके आपको प्राप्त होने वाले हैं। व्यापार में आ रही अड़चनें दूर होंगी और अधिक सफलता मिलना शुरू हो जाएगी। करियर को नई ऊंचाई मिलेगी।

 

 

 

– मकर : शनि का वक्री होना आपके लिए शुभ फल देने वाला हो सकता है। हालांकि निर्णय लेते वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

 

– कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। ऐसे में शनि के वक्री होने पर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

– मीन : शनि का वक्री होना आपके लिए अच्छे संकेत नहीं है। व्यापार में नुकसान हो सकता है इसलिए किसी योजना को आप आगे टाल सकते हैं। करियर में कुछ रुकावटें आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!