G-LDSFEPM48Y

सीएम हाउस बुलाकर शिवराज ने नेताओं से की ये चर्चा

राजगढ़। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछड़े जिलों की सूची में शामिल राजगढ़ जिले के लगभग 20 भाजपा पदाधिकारियों को अचानक बैठक के लिए सीएम हाउस तलब किया था। मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों से जिले में किए गए विकास कार्यो पर चर्चा की। पार्टी के अंदर गुटबाजी पर भी नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही उनसे कहा कि जिले में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। इसके बदले में पांचों सीटें भाजपा के पास होनी चाहिए। वर्तमान में जिले की पांच में से तीन सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। राजगढ़ जिले की राजगढ़, ब्यावरा और खिलचीपुर में कांग्रेस विधायक है। वहीं, नरसिंहगढ़ और सारंगपुर में भाजपा विधायक है।

 

 

राजगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञानसिंह गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा के जिला स्तर के पदाधिकारियों से चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजगढ़ प्रदेश के आकांशी जिलों में से एक है। सबसे ज्यादा विकास कार्य राजगढ़ में किए गए हैं। इसके बाद भी कोई कमी लगती है तो बताइए। यदि जिले में विकास कार्यों से संतुष्ट है तो है तो काम में लग जाइए और राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाइए। गुर्जर ने शिवराज को भरोसा दिलाया है कि राजगढ़ की जनता विकास कार्यों से खुश है और इस बार जिले की सभी सीटें भाजपा की झोली में ही आएंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!