शिवराज सरकार का बड़ा फैसला अब नहीं होंगी एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं

भोपाल | शिवराज सरकार का बड़ा फैसला अब नहीं होंगी एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं केंद्र सरकार ने इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षा भी रद कर दी है।इसके बाद मप्र बोर्ड 12 वीं की परीक्षा भी रद कर दी गई है । इससे पहले दसवीं की परीक्षा भी रद हो गई थी।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बच्‍चों की जिंदगी हमारे लिए अनमोल है। हम ऐसे में उन पर मानसिक दबाव नहीं डाल सकते। आंतरिक मूल्‍यांकन के आधार पर बच्‍चों को अंक दिए जाएंगे।

अब बारहवीं की परीक्षा रद होने फैसले को लेकर शिक्षाविदों का मानना था कि परीक्षा करियर के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है, इसलिए इसे रद नहीं करना चाहिए। वहीं सीबीएसई बारहवीं के विद्यार्थियों का कहना है कि परीक्षा कैंसिल होना सही फैसला है, लेकिन ऑनलाइन परीक्षा लेकर तब रिजल्ट तैयार होना चाहिए। बता दें, कि राजधानी में 96 सीबीएसई स्कूलों के एक लाख 30 हजार विद्यार्थी बारहवीं परीक्षा में शामिल होने वाले थे। परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी।

मप्र बोर्ड दसवीं की परीक्षा रद कर दी गई है और बारहवीं की परीक्षा की तिथि घोषित करने को लेकर जल्द ही निर्णय होने वाला था, लेकिन सीबीएसई 12वीं की परीक्षा रद होने के बाद मप्र बोर्ड ने भी 12 वीं की परीक्षा को लेकर फैसला किया। बुधवार को 12वीं परीक्षा को लेकर स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक की यह बैठक मंत्रालय में हुई। इसके बाद यह फैसला आया।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!