G-LDSFEPM48Y

शिवराज बोले कांग्रेस ने कर्ज माफ करने की गारंटी दी थी, तो कमलनाथ ने किया पलटवार

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक में कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने कहा कि राहुल बाबा ने एमपी में कर्जा माफ करने की गारंटी दी थी, झूठी निकल गई। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा कि सदन में उनकी सरकार ने खुद माना कि कांग्रेस की सरकार ने कर्ज माफी की। दूसरे राज्य में जाकर झूठ बोलना क्या मध्य प्रदेश विधानसभा की अवमानना नहीं?

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को कर्नाटक में तीन सीटों पर प्रचार किया। सीएम ने कर्नाटक की हुक्केरी, रामदुर्गा और गोकक विधानसभा सीट पर प्रचार किया। सीएम ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में मत आना। आज वारंटी और गारंटी कर्नाटक को दे रहे। राहुल बाबा पता नहीं क्या बोल जाए। उनकी उम्र 50 साल की हो गई, लेकिन मानसिकता पांच साल की है। अभी कोर्ट ने सजा सुनाई तो अभी भागते फिर रहे ह। वह सोच समझ कर क्यों नहीं बोलते है। उनमें समझ है ही नहीं। जिसमें बोलने की समझ नहीं है वो गारंटी देने लायक है क्या? यह झूठी गारंटी देने वाले है।

 

 

सीएम ने कहा कि 2018 में राहुल बाबा मध्य प्रदेश में गारंटी देने आए थे कि सबका कर्जा माफ कर देंगे। जनता ने भी वोट दे दिये। पूरी सरकार नहीं बनी। अधूरी सरकार बनी। सवा साल में कर्जा माफ नहीं किया। झूठी निकल गई गारंटी। बेरोजगार नौजवानों को चार हजार रुपए देंगे। एक पैसा नहीं दिया। अब यहां गारंटी देने आ गए है। महिला को पैसा देंगे। बेरोजगारों को पैसा देगे। यह झूठे लोग है। यह याद रखना यह कभी वादा पूरा नहीं करते।

 

कांग्रेस की पहचान करप्शन, क्राइम और कमीशन

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की पहचान 3सी है। करप्शन, क्राइम और कमीशन। लेकिन भाजपा की सरकार ने कर्नाटक में विकास के नए रिकॉर्ड बनाए हैं। डबल इंजन की सरकार कर्नाटक में सिंचाई की व्यवस्था कर रही है। डबल इंजन की सरकार किसानों के कल्याण के काम कर रही है। डबल इंजन की सरकार 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन देने का काम कर रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस रोकती है। भारतीय जनता पार्टी जनता की सेवा करने के लिए आगे बढ़ती है।

 

 

 

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि लगता है शिवराज जी ने कसम खा ली है कि वह किसानों के मामले में हर रोज एक नया, हास्यास्पद और बे-सिर-पैर का झूठ बोलेंगे। 2 दिन पहले रीवा में उन्होंने कहा कि किसानों की आमदनी दोगुनी से अधिक कर दी है। जब जनता ने पूछा की रिपोर्ट दिखाओ तो मध्य प्रदेश की सीमा लांघ कर कर्नाटक में झूठ बोलने पहुंच गए।

 

कमलनाथ ने कहा कि कनार्टक में कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में किसानों की कर्ज माफी नहीं की गई। जबकि मध्यप्रदेश विधानसभा के पटल पर उनकी सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि प्रदेश में 27 लाख किसानों की कर्ज माफी कांग्रेस सरकार ने की। सदन में बोली गई बात को दूसरे प्रदेश में जाकर झूठा बताना क्या मध्यप्रदेश विधानसभा की अवमानना नहीं है, क्या यह मध्य प्रदेश की जनता का अपमान नहीं है, क्या यह जनमत की मानहानि नहीं है? शिवराज जी मध्य प्रदेश की जनता के इस अपमान के लिए आप मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगें।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!