G-LDSFEPM48Y

MP में जल्द होगा शिवराज के मंत्रीमंडल का विस्तार, छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके हो सकती हैं MP की प्रभारी राज्यपाल

भोपाल :- मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार का मंत्रिमंडल का विस्तार अब ही होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही दिल्ली जाएंगे जहां वें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह औऱ बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात कर मंत्रियों की सूची को अंतिम रूप देंगे। मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। इसको लेकर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है। जिसमे विस्तार के सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि अब इसको लेकर दिल्ली में चर्चा होनी है।

केंद्रीय नेतृत्व से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करने जल्दी मुख्यमंत्री दिल्ली भी जाएंगे। आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष भगत से कुछ देर तक चर्चा की। बताया जा रहा है कि संगठन और वरिष्ठ नेताओं की सलाह पर मंत्रियों की सूची लगभग तैयार हो चुकी है। इसे दिल्ली में अंतिम रूप दिया जाएगा। इस विस्तार मैं करीब 25 नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है। इसमें कांग्रेस से आए नेताओं और सिंधिया समर्थक 10 नेताओं का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसके बाद करीब 15 भाजपा नेताओं को भी मंत्री मंडल में शामिल किया जाएगा।

वहीं बतादें की मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके को मध्यप्रदेश में कार्यवाहक राज्यपाल बनाने की तैयारी भी चल रहीं हैं। जिसकों लेकर भी मुख्यमंत्री लगातार केंद्र से चर्चा कर रहें हैं क्योंकि कार्यवाहक राज्यपाल नए मंत्रियों की शपथ दिला सकतें हैं। अगले 48 घंटों में इसका फैसला हो सकता हैं।

दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, इसके करीब 29 दिन बाद उन्होंने अपने मिनी मंत्रिमंडल का गठन किया था। जिसमें उन्होंने पांच मंत्रियों को अपने मंत्री मंडल में शामिल किया था। इसके बाद कोरोना के चलते मंत्रिमंडल का विस्तार लगातार टालता ही आ रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!