G-LDSFEPM48Y

शिवराज की गाड़ी से रोड शो के दौरान हुआ एक्सीडेंट, बच्चे को कुचला

बुरहानपुर। बुरहानपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो के दौरान हादसा हो गया। सीएम के काफिले में शामिल एक जीप ने पैदल चल रहे बच्चे को कुचल दिया। ये वाहन सीएम की गाड़ी के ठीक आगे चल रहा था। चुनाव प्रचार के दौरान ड्राइवर ने जीप का अगला पहिया पैदल चल रहे बच्चे के पैर पर चढ़ा दिया। इस दौरान सीएम का वाहन भी पीछे रुक गया।

 

 

घटना के बाद ड्राइवर ने वाहन को तुरंत रोककर पीछे कर लिया। हादसे में लड़का घायल हो गया। हालांकि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। उसके हाथ और पैर में चोट आई हैं। इस बारे में बच्चे के परिजन ने भी कुछ कहने से इनकार कर दिया।

 

 

मंगलवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान बुरहानपुर आए थे। वे रोड शो निकाल रहे थे। इसी दौरान सिंधी बस्ती में प्रचार के दौरान सीएम के काफिले में शामिल जीप के ड्राइवर के हाथों ये हादसा हुआ। उसने आगे पैदल चल रहे हर्ष पिता रामचंद्र को टक्कर मार दी और लड़के के पैर पर पहिया चढ़ा दिया। हादसे को जीप के बिल्कुल पीछे वाले वाहन में चल रहे सीएम ने देखा, तो उन्होंने कार्यकर्ताओं को मदद करने को कहा। जिसके बाद भाजपा नेता हर्षवर्धन सिंह चौहान ने बच्चे को वहां से अस्पताल पहुंचाने में मदद की। घायल हर्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!