26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

कार्यकारिणी की बैठक में शिवराज की हुंकार, बोले- हम इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे

Must read

भोपाल। 100 साल पहले एक नरेंद्र ने संकल्प लिया था, आज दूसरा नरेंद्र पूरा कर रहा है। आज विश्वभर में भारत की जय हो रही है। नौ साल में देश की तस्वीर बदली, आज पूरा देश स्वाभिमान से भरा है। इसलिए केंद्र की उपलब्धियों को जन जन तक ले जाना हमारा धर्म है। इस बार मध्य प्रदेश में हम जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। कर्नाटक…फर्नाटक क्या है?

 

ये बातें मुख्यमंत्री शुक्रवार को भाजपा कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कर्नाटक की हार पर कहा कि भाजपा को पहले भी 36 प्रतिशत वोट मिले थे और अभी 36 प्रतिशत वोट मिले हैं। जेडीएस का वोट कांग्रेस को मिला। इसलिए कांग्रेस जीती। हमारा वोट नहीं घटा। उन्होंने कहा कि यह कर्नाटक, फर्नाटक क्या है। यह मध्य प्रदेश है। हम इस बार जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे।

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र विरोधी ताकतें सिर उठाने लगी हैं। यहां मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। राष्ट्रविरोध की कल्पना करने वालों तक को नहीं छोड़ेंगे। हमने सिमी का नेटवर्क ध्वस्त किया। हम इनको भी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कई डाकू थे। हमारी सरकार आई तो हमने तय किया कि अपनी धरती पर डाकू रहेंगे या हम। इसलिए हमने मध्य प्रदेश की धरती से डाकुओं को खत्म किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ठीक होती है तब भी विकास होता है। अपने यहां कोई आतंकवादी नहीं है। छोटे मोटे कुचल दिए जाते हैं।

 

पहले पता नहीं चलता था सड़क में गड्ढा या गड्ढे में सड़क

सीएम ने कहा कि पहले कांग्रेस सरकार में पता नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढा है या गड्ढे में सड़क है। हमने कई एक्सप्रेस वे बना दिए। कांग्रेस की सरकार में बिजली आती थी तो खबर बनती थी। आज बिजली जाती है तो खबर बनती है। आज मध्य प्रदेश चारों तरफ हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। हमने लाडली बहना योजना लाई तो कांग्रेस हमारी नकल कर नारी सम्मान लेकर आ गई। ये आएंगे तो लाडली बहना योजना भी बंद कर देंगे। कांग्रेस रूप बदल बदल कर जनता को ठगने का काम करती है। कांग्रेस ने पुराने वादे ही पूरे नहीं किए है। अब नए नए वादे कर रहे है।

 

कांग्रेस ने ढोल बजाओ और ढोर चराओ योजना बनाई थी

शिवराज ने कहा कि 1 से 9 जून तक लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र बांटे जाएंगे और 10 को पहली किश्त खाते में डाली जाएगी। वहीं, उन्होंने युवाओं को लेकर कहा कि जिस तरह चिड़िया अपने बच्चों को उड़ना सिखाती है, उस तरह हमने युवकों को रोजगार और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं बनाई। कांग्रेस ने युवाओं के लिए ढोल बजाओ और ढोर चराओ योजना बनाई थी।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!