रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के भोंड़िया गांव में रविवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। यहां 50 वर्षीय दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी लीलवती के सिर पर हथौड़े से हमला करके मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दर्शन को खुद क आग के हवाले कर दिया।
दोनों की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घर पर पति और पत्नी अकेले थे। दर्शन सिंह के पिता और छोटा भाई प्रयागराज कुंभ स्नान को गए हैं।
घर में उठा धुआं तो मामला खुला
दर्शन सिंह चचेरे भाई ने सोमवार की सुबह घर से धुआं उठता देखा। जब वे घर के अंदर पहुंचे तो दर्शन सिंह का जला हुआ शव जमीन पर पड़ा था। पास में ही पत्नी लीलावती क शव भी एक पलंग पर पड़ा था। चचेरे भाई राजकुमार फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी।
गांजा पीता था दर्शन सिंह
शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि दर्शन सिंह गांजा पीने का आदी था और मानसिक रूप से परेशान भी चल रहा था। उसका इलाज भी जारी था। हालांकि पुलिस अभी तक यह नहीं पता कर पाई है कि दर्शन सिंह ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की? वारदात के वक्त घर में कोई और नहीं था। पुलिस के अलावा एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर जांच की।
भांजे को किया आखिरी कॉल
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दर्शन सिंह ने मरने से पहले अपने भांजे को फोन किया था। उसने अपने एटीएम का पासवर्ड भांजे को बताया और कहा कि इसे याद रखे। इसी सुराग से पुलिस को यह लग रहा है कि दर्शन सिंह ने वारदात की प्लानिंग पहले से ही कर ली थी। दर्शन सिंह पर कोई कर्जा नहीं था। आर्थिक स्थिति भी सामान्य थी। जानकारी के मुताबिक खेती के अलावा वह वेल्डिंग की दुकान से अपना घर चलाता था।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के चचेरे भाई राजकुमार ने घर से धुआं उठते देखा। इसके बाद वह घर पहुंचा तो वहां दो शव पड़े मिले। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दर्शन मानसिक रूप से बीमार था। – कपिल गुप्ता, थाना प्रभारी बरेली।
दर्शन सिंह की मानसिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। दोनों के कोई बच्चा भी नहीं था। घटना के वक्त घर पर पति-पत्नी के अलावा कोई नहीं था। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरी जांच शुरू कर दी है। मृतक दंपती के भतीजे से भी पूछताछ की जा रही है। – पंकज कुमार पांडेय, एसपी रायसेन।
Recent Comments