ड्यूटी के दौरान गिरने से एसआई की हुई मौत

आगर। आगर जिला कोषालय में पदस्थ एएसआई की इन्दौर अरविंदो की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते दिनों ड्यूटी के दौरान अचानक गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।

 

दीपक राव कांटे पिता किशन राव 50 साल जिला कोषालय में पदस्थ थे। वह बीते दिनों ड्यूटी के दौरान गिर पड़े थे। इस हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। उनको पहले जिला अस्पताल आगर में प्राथमिक इलाज के लिए भर्ती किया गया था। उसके बाद उनकी गंभीर अवस्था को देखते हुए इंदौर रेफर कर दिया। इंदौर के अरविंदो अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!