G-LDSFEPM48Y

SI अग्निकांड; NSUI और युवा कांग्रेस के 5 नेता गिरफ्तार, कुल 19 लोगों पर हत्या के प्रयास की FIR 

ग्वालियर। पुतला दहन में झुलसे सब इंपेक्टर दीपक गौतम के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पड़ाव थाना में युवक कांग्रेस और NSUI के 6 नेताओं पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। FIR में शासकीय कार्य मे बाधा सहित अन्य धाराएं भी लगाई। पुलिस ने धरपकड़ कर 5 नेताओं को गिरफ्तार भी कर लिया है।

 

हत्या की कोशिश का मामला दर्ज़

 

फूलबाग पर सोमवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन रोकने में सब इंस्पेक्टर दीपक गौतम आग में झुलस गए थे। पड़ाव पुलिस ने दीपक के बयानों के आधार पर देर रात एक FIR दर्ज़ की है। पड़ाव थाना में दर्ज़ FIR में 6 नामजद और 13 अन्य को आरोपी गया है। नामजद लोगों में NSUI के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवराज यादव, आकाश तोमर, अनीश खान, अभिमन्यु पुरोहित, घनश्याम घुड़साले और सचिन भदौरिया और एक अन्य नामजद आरोपी है। पड़ाव पुलिस ने पांच नेताओं को देर रात गिरफ्तार कर लिया है। SP अमित सांघी ने बताया कि बाकी आरोपियों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

 

कांग्रेसियों के पुतला दहन के दौरान झुलसे थे SI दीपक

 

सोमवार हजीरा सब्जी मंडी की तुड़ाई का विरोध करने पहुंचे कांग्रेस नेता सुनील शर्मा सहित करीब 50 कांग्रेसियों की गिरफ्तारी हुई। इसको लेकर दोपहर में कांग्रेसियों ने फूलबाग पर विरोध प्रदर्शन किया था। नाराज कांग्रेसियों ने सरकार का पुतले जलाए थे। फूलबाग पर तैनात SI दीपक की पुतला दहन रोकने के कांग्रेसियों से झड़प हुई थी, जलता हुआ पुतला SI दीपक पर गिरा था जिसमे दीपक भी झुलस गए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!