Sid-Kiara Baby: पिंक बैलून और यूनिकॉर्न डेकोर से सजा घर, पर कियारा की बेटी की झलक अब भी गायब!

Sid-Kiara Baby: कियारा आडवाणी ने 15 जुलाई की रात एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया। अगले ही दिन यानी 16 जुलाई की सुबह सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। जैसे ही ये खबर आई, फैन्स में उनकी बेटी की पहली झलक देखने की उत्सुकता बढ़ गई। लेकिन इस जोड़ी ने पहले ही साफ कर दिया कि वे अपनी बच्ची को मीडिया और लाइमलाइट से दूर ही रखेंगे।

 कैमरों से दूरी बनाए रखने का फैसला

सिद्धार्थ और कियारा ने पपराज़ी को बेटी की तस्वीरें क्लिक करने से साफ मना कर दिया। उनका मानना है कि बेटी के बचपन को निजी रखना ही बेहतर है। सिद्धार्थ ने कहा कि वह अपनी बेटी का स्वागत अपने परिवार के साथ शांति और सादगी से करना चाहते हैं। यही कारण है कि उन्होंने कोई भव्य पार्टी नहीं रखी लेकिन परिवार के साथ छोटे स्तर पर बेटी का गर्मजोशी से स्वागत जरूर किया गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

सोशल मीडिया पर दिखीं झलकियां

हालांकि कपल ने खुद कोई तस्वीर साझा नहीं की लेकिन उनके फैन पेज से कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में साफ दिखता है कि घर को यूनिकॉर्न बलून, पिंक कैरॉसेल और प्यारे-प्यारे टॉयज़ से सजाया गया है। एक फोटो में लिखा था – “वेलकम टू दिस वर्ल्ड, अवर स्वीट लिटिल प्रिंसेस। तुमने हमें फिर से जिंदगी से प्यार करना सिखा दिया।”

 भावनाओं से भरा परिवार का संदेश

एक अन्य तस्वीर में भावुक संदेश लिखा था – “कुछ पल ऐसे होते हैं जो आपकी जिंदगी को नया अर्थ दे जाते हैं। खुशी, आत्मा की समृद्धि – यही है असली आनंद। मेरी नवजात भतीजी, तुम्हें पहली बार देखने के लिए तैयार हूं।” इन पलों में जो भावनाएं झलकती हैं वो इस जोड़े की खुशी और अपनापन दर्शाती हैं।

बेटी का नाम और चेहरा अब भी रहस्य

फिलहाल सिद्धार्थ और कियारा ने अपनी बेटी की तस्वीर या नाम सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने अपने फैसले पर कायम रहते हुए सोशल मीडिया से दूरी बना रखी है। लेकिन फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें इस नन्हीं परी की एक झलक जरूर देखने को मिलेगी।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!