28.8 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

एसआई के बेटे ने गर्लफ्रेंड के चक्कर में लगाई फांसी

Must read

इंदौर। इंदौर में MPPSC की तैयारी कर रहे छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगा ली। सोमवार देर रात तक वह जबलपुर में रहने वाली गर्लफ्रेंड से बात कर रहा था। उसने गर्लफ्रेंड को सुसाइड करने की धमकी दी और फोन रख दिया। सुबह गर्लफ्रेंड ने हॉस्टल संचालक को पूरी बात बताई। छात्र के कमरे में जाकर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। छात्र के पिता पुलिस विभाग में ग्वालियर में तैनात हैं। शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया है।

 

 

वही भंवरकुआं पुलिस के अनुसार ग्वालियर का रहने वाला अजय पिता अशोक परिहार (23) लगभग तीन महीने पहले MPPSC की कोचिंग के लिए इंदौर आया था। यहां वह भवंरकुआं इलाके के आश्रय हॉस्टल में रहता था। पुलिस ने जबलपुर की रहने वाली युवती से बात की, जिसमें दोनों के बीच दोस्ती की बात सामने आई है। युवती जबलपुर के किसी कार शो रूम में नौकरी करती है।

 

 

हॉस्टल संचालक कपिल भावसार ने बताया कि अल सुबह 4 बजे के करीब जबलपुर से एक युवती का फोन आया। उसने कहा कि आपके हॉस्टल में रहने वाला अजय परिहार सुसाइड करने की बात कह रहा है। इस पर तुरंत अजय के रूम के आसपास के कमरों में रहने वाले छात्रों को फोन कर उसके कमरे का दरवाजा खुलवाने के लिए कहा। हॉस्टल संचालक और छात्र अजय के कमरे में पहुंचते, उससे पहले ही वह फांसी लगा चुका था।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!