G-LDSFEPM48Y

सोने की कीमत में मामूली गिरावट, जानें नए रेट

इंदौर। यदि आप सोने और चांदी की खरीददारी करने या सोने में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो यह आपके लिए महत्वपूर्ण जानकारी हो सकती है। आज मध्य प्रदेश के सराफा बाजार में सोने की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है, जबकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा जा रहा है। बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, आज यानी रविवार को भोपाल में 22 कैरेट सोने की कीमत 72,150 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 75,760 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

सोने के दाम में बदलाव
भोपाल के सराफा बाजार में शनिवार को 22 कैरेट सोना 72,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोना 75,920 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा था। इस प्रकार, आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई है।

इंदौर में सोने का भाव
22 कैरेट सोने की कीमत 72,300 रुपये (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट सोने की कीमत 75,920 रुपये (प्रति 10 ग्राम)

चांदी के भाव
बैंक बाजार डॉट कॉम के अनुसार, चांदी की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं आया है। शनिवार को भोपाल और इंदौर के सराफा बाजार में चांदी 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम बिक रही थी, और आज भी इसकी कीमत वही बनी हुई है। पिछले दो दिनों से भोपाल, इंदौर के सराफा बाजार में चांदी की कीमत स्थिर है।

सोने की शुद्धता की पहचान
सोने की शुद्धता की पहचान करने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉल मार्क दिया जाता है। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। अधिकतर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी इस्तेमाल करते हैं। कैरेट जितना अधिक होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा, लेकिन कैरेट 24 से अधिक नहीं हो सकता।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर
24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातुएं जैसे तांबा, चांदी, या जिंक मिलाई जाती हैं। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते, इसलिए अधिकतर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!