Saturday, April 19, 2025

अब तक प्रदेश में 21 जिलों में बढ़ाया गया लॉकडाउन देखें

कवर्धा। कवर्धा जिले में भी लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां 17 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन लागू रहेगा, जिला कलेक्टर रमेश शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।इसके पहले मुंगेली जिले में 16 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखने हुए लॉकडाउन बढ़ाया गया है, यहां भी जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है।

 

महासमुंद जिले में भी 17 मई की सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, कलेक्टर डोमन सिंह ने आदेश किया जारी है,कुछ रियायतों के साथ लॉक डाउन प्रभावी होगा। इसके साथ ही रविवार को पूर्णतः लॉकडाउन रहेगा।सुकमा जिले में भी 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है, यहां कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आदेश जारी किया है। गरियाबंद जिले में भी 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन रहेगा। जिला प्रशासन ने 12 दिन का लॉकडाउन बढ़ाया है, कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने आदेश जारी किए हैं।

 

इधर बलौदाबाजार जिले में 17 मई सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा, इस दौरान सभी सरकारी ऑफिस, बैंक में 50% वर्कर्स के सथ काम करने की अनुमति दी गई है, कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने निर्देश जारी किया है, इस दौरान किराना, दूध, सब्जी, कृषि सेवा को मिलेगी निश्चित समय के लिए छूट रहेगी, घरेलू मशीनरी सामानों के रिपेयरिंग के लिए भी छूट मिलेगी।सरगुजा जिले में 15 मई रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है, इस दौरान जिले की सभी सीमाएं सील रहेंगी। शर्तो के आधार पर आवश्यक वस्तुओं के बिक्री की अनुमति दी गई है, कलेक्टर सरगुजा संजीव कुमार झा ने आदेश जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!