Saturday, April 19, 2025

MP में कोरोना के 24 घंटे में सामने आए इतने ज्यादा मामले

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना के नए केस मिलने का सिलसिला लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को 42 नए कोरोना केस सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक 22 केस इंदौर में सामने आए, जबकि भोपाल में 12 केस मिले हैं। उज्जैन में 5, जबलपुर, खंडवा, खरगौन में 1-1 केस मिले हैं। इन छह जिलों को छोड़कर अन्य जिलों में एक भी नया केस सामने नहीं आया है।

 

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को 18 पेशेंट रिकवर हुए हैं। इससे एक्टिव केस बढ़कर 233 हो गए हैं। तीन-चार महीने में पहली बार यह स्थिति प्रदेश में बनी है। राहत की बात यह है कि प्रदेश के 32 जिलों में कोरोनावायरस का एक भी एक्टिव केस नहीं है। शुक्रवार को 60 हजार से ज्यादा टेस्ट हुए। एक्टिव केस के मामलों में मध्य प्रदेश की स्थिति देश में 23वें नंबर पर है।

 

मध्य प्रदेश के 233 एक्टिव केस में से 66% होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। वहीं, 34% केस हॉस्पिटलाइज किए गए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 98.64 बना हुआ है, जबकि पॉजिटिविटी रेट 0.02% से बढ़कर 0.06% हो गया है। यह एक चिंता का विषय है।

 

अमेरिका से भोपाल आए एक परिवार के तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 39 वर्षीय महिला के साथ ही उसका 12 वर्षीय बेटा और 9 साल की बेटी पॉजिटिव निकले हैं। तीनों में लक्षण नहीं दिखाई दे रहे हैं और होम आइसोलेशन में उपचार ले रहे हैं। महिला को फाइजर वैक्सीन का बूस्टर डोज भी लगा है। दोनों बच्चे भी अमेरिका में वैक्सीन लगवा चुके हैं।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!