Sonali Bendre: ‘हम साथ साथ हैं’, ‘सरफरोश’, ‘दिलजले’ और ‘मेजर साहब’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुकीं सोनाली बेंद्रे अब टीवी की दुनिया में छा गई हैं। वह इन दिनों शो ‘पति पत्नी और पंगा’ की होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं। उनके फैंस उन्हें इस नए अंदाज में खूब पसंद कर रहे हैं।
आसान नहीं था फिल्मों से टीवी की ओर बढ़ना
सोनाली ने बताया कि जब उन्होंने टीवी में काम करने का फैसला लिया था तो कई लोगों ने उन्हें मना किया। उन्हें लगा कि टीवी का प्लेटफॉर्म फिल्मों के स्टार्स के लिए सही नहीं है। लेकिन सोनाली को उस शो का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि उन्होंने सबकी बातों को नजरअंदाज कर दिया और टीवी की ओर कदम बढ़ाया।
View this post on Instagram
गोल्डी बहल ने दिया साथ तो लिया बड़ा फैसला
सोनाली ने इस फैसले का श्रेय अपने पति गोल्डी बहल को भी दिया। उन्होंने बताया कि गोल्डी ने कहा कि टीवी भविष्य है और यहां पर काम करना समझदारी होगी। सोनाली को भी यह बात सही लगी और आज वह मानती हैं कि यह फैसला उनके करियर का सबसे बेहतरीन निर्णय रहा है।
टीवी से मिला दोबारा लोगों का प्यार
सोनाली ने कहा कि जिन बच्चों ने उन्हें पहले रियलिटी शो में देखा था वे अब बड़े हो चुके हैं और उन्हें आज भी याद रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्टार बने रहने के लिए यह जरूरी है कि लोग आपको याद रखें और टीवी ने उन्हें यह मौका फिर से दिया है। इससे उनके चाहने वालों से उनका जुड़ाव और भी गहरा हो गया है।
‘पति पत्नी और पंगा’ में मस्ती का तड़का
सोनाली अब नए शो ‘पति पत्नी और पंगा‘ में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के साथ होस्ट के रूप में नजर आ रही हैं। यह शो छह फेमस सेलिब्रिटी जोड़ियों के बीच हंसी-मजाक और दिलचस्प टास्क पर आधारित है। इसमें रुबीना-अभिनव, हिना-रॉकी, सुधेश-


