Sonu Nigam: 4 साल की उम्र में स्टेज पर गाया पहला गाना, अब है करोड़ों का मालिक

Sonu Nigam का जन्म 30 जुलाई 1973 को हरियाणा में हुआ था। उन्हें बचपन से ही संगीत में गहरी रुचि थी। सिर्फ 4 साल की उम्र में उन्होंने गाना शुरू कर दिया था और अपने पिता अगम निगम के साथ शादियों और पार्टियों में स्टेज परफॉर्म किया करते थे। उनके पिता खुद भी अच्छे गायक थे जिन्होंने सोनू को आगे बढ़ने का मंच दिया। उनके इस हुनर को पहचान कर ही उन्हें संगीत की दिशा में आगे बढ़ाया गया।

उस्ताद से मिली संगीत की शिक्षा

सोनू निगम ने अपने संगीत की औपचारिक शिक्षा उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से ली। जब वे 18 साल के हुए तो उनके पिता उन्हें मुंबई लेकर आए ताकि वे गायन में करियर बना सकें। उन्होंने शुरुआती दौर में टीवी शो और स्टेज परफॉर्मेंस की। उनका पहला बड़ा ब्रेक फिल्म ‘बॉर्डर’ के गाने ‘संदेसे आते हैं’ से मिला जो पूरे देश में सुपरहिट हुआ। इसके बाद उन्होंने ‘सा रे गा मा’ जैसे रियलिटी शो होस्ट कर लोकप्रियता और बढ़ा ली।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial)

 हिट गानों की लंबी सूची

सोनू निगम के करियर में कई यादगार गाने रहे हैं जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं। ‘अबھی मुझमें कहीं’, ‘मैं अगर कहूं’, ‘तेरे बिन’, ‘इश्क बिना’, ‘सुन ज़रा’, ‘सूरज हुआ मद्धम’, ‘दीवाना तेरा’ जैसे गाने उनकी आवाज़ की मिसाल हैं। एक खास बात यह भी है कि सोनू निगम आज भी ऑटो-ट्यून से बचते हैं और अपनी असली आवाज पर भरोसा करते हैं।

संघर्ष भरे दिन और हौसले की कहानी

सोनू निगम ने एक बार ‘आप की अदालत’ शो में बताया कि मुंबई में शुरुआती दिन बहुत मुश्किल थे। उन्हें कई बार तिरस्कार का सामना करना पड़ा। हालांकि उन्हें कभी पैसों की तंगी नहीं हुई लेकिन भावनात्मक तौर पर यह समय उनके लिए चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने बताया कि उनका पहला सुपरहिट गाना ‘अच्छा सिला दिया’ आने के बाद उन्हें पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी थी। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और आज वो बॉलीवुड के सबसे सफल गायकों में गिने जाते हैं।

दौलत और शोहरत के मालिक

आज सोनू निगम बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं और करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास मुंबई में दो मंजिला शानदार बंगला है और दुबई में भी एक लक्ज़री अपार्टमेंट है जिसमें वे लॉकडाउन के दौरान अपने परिवार के साथ रहे थे। उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं जैसे रेंज रोवर और मर्सिडीज-बेंज। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से न सिर्फ नाम कमाया बल्कि दौलत और इज्जत भी हासिल की।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!