G-LDSFEPM48Y

MP कोरोना की रफ्तार तेज, 24 घंटे में सामने आए इतने नए मामले

भोपाल।कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार राजधानी भोपाल ने इंदौर को पीछे छोड़ा। यहां 24 घंटे में 2024 नए संक्रमित मिले हैं, जो इंदौर में मिले केस से ज्यादा है। हर तीसरा सैंपल पॉजिटिव निकला। वहीं, लगातार तीसरे दिन एक संक्रमित ने जान गंवाई है। कोलार कोरोना का सबसे बड़ा हॉट स्पॉट है। यहां पर लगभग 40% एक्टिव केस है।

 

24 जनवरी को भोपाल में टेस्ट कम होने के बावजूद पॉजिटिव केस के आंकड़ों ने चिंता में डाल दिया है। 23 जनवरी को 7 हजार 831 सैंपल लिए गए थे। इनमें से 2128 पॉजिटिव थे। 24 जनवरी को 800 सैंपल कम लिए गए। बावजूद केस 2024 रहे। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट भी 27% से बढ़कर 29% तक पहुंच गया है।

 

 

24 जनवरी को भोपाल में एक संक्रमित की मौत हुई। तीन में यह चौथी मौत है। इससे पहले 23 जनवरी को 95 वर्षीय एक महिला और 22 जनवरी को 55 और 56 वर्षीय पुरुषों की मौत हुई थी। इन्हें मिलाकर राजधानी में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 1012 हो गई है। राजधानी में पिछले 7 दिन में 13 हजार 211 नए मरीज मिल चुके हैं। वहीं, जनवरी महीने की बात करें तो आंकड़ा 23 हजार के पार है। इससे पहले दिसंबर 2021 के 31 दिनों में कुल 271 संक्रमित मिले थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!