Saturday, April 19, 2025

अजीब मामला, छिपकली से चार लोगों ने किया दुष्कर्म

मुंबई। महाराष्ट्र के गोठाणे गांव के पास सह्याद्रि टाइगर रिजर्व में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बंगाल मॉनिटर छिपकली के साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक चारों आरोपियों की पहचान शिकारियों के रूप में की गई है और चारों आरोपियों ने गोठाणे गांव के गाभा इलाके में सह्याद्रि टाइगर रिजर्व के कोर जोन में कथित तौर पर प्रवेश किया और इस घिनौना अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम, पवार मंगेश, जनार्दन कामटेकर और अक्षय सुनील के रूप में हुई है। महाराष्ट्र वन विभाग ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की और घटना के बारे में पता चला। अधिकारियों को आरोपियों के मोबाइल में वह वीडियो रिकॉर्डिंग भी मिली है, जिसमें आरोपियों को मॉनिटर लिजार्ड (छिपकली) के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार करते दिखाया गया था।

 

 

सांगली वन अभ्यारण्य में तैनात वन अधिकारियों ने CCTV फुटेज की मदद से आरोपियों का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज में चारों आरोपियों को जंगल में शिकार करने के लिए घूमते हुए देखा गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपी कोंकण से कोल्हापुर के चंदोली गांव में शिकार के लिए आए थे। तभी इस वारदात को अंजाम दिया था। छिपकली के साथ दुष्कर्म करने जैसे अपराध के बारे में जानकर वन विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं। अब वन अधिकारी आरोपी के खिलाफ IPC के तहत मामले दर्ज कर रहे हैं और पूरे मामले को कोर्ट में लेकर जा रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

गौरतलब है कि बंगाल मॉनिटर छिपकली वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत एक संरक्षित प्रजाति है, जो विलुप्त होने के कगार पर है। इस दुर्लभ और घिनौने अपराध के लिए आरोपियों को यदि दोषी ठहराया जाता है, तो सभी को 7 साल की कैद हो सकती है। आरोपियों को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!