G-LDSFEPM48Y

इन राज्यों में चलेंगी तेज हवाएं, दो दिन के बाद बारिश की संभावना

नई दिल्ली। देश में कई राज्यों में मानसून भले ही दस्तक दे चुका हो, लेकिन बारिश नहीं होने के कारण लोगों के हाल बेहाल है। बारिश में हो रही देरी के कारण जहां जहां तापमान में बढ़ोतरी के कारण लोग परेशान है, वहीं किसानों के माथे पर भी चिंता की लकीरें अब दिखने लगी है। जल्द बारिश नहीं हुई तो फसल सूखने का खतरा बढ़ रहा है। इधर दिल्ली में अभी तक बारिश नहीं होने के कारण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी NCR में तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तेज़ हवा चलेंगी। IMD के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि 2-3 तारीख को हल्की बारिश हो सकती है और तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के कारण दिल्लीवासियों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत को मानसून के लिए एक सप्ताह का और इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं बिहार में कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है तो दक्षिण बिहार के अधिकतर जिलों में लगातार हो रही बारिश के कारण हाल बेहाल है। झारखंड में भी रुक-रुककर बारिश हो रही है।उत्तरप्रदेश में बारिश नहीं होने का कारण तापमान बढ़े रहने की संभावना है। उत्तरप्रदेश के उन्नाव, कन्नौज, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, हरदोई, जालौन, चित्रकूट, महोबा आदि में तापमान करीब 40 डिग्री तक रहने की संभावना है।

राजस्थान में लू की चेतवनी

इधर राजस्थान में बारिश नहीं होने के कारण तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में लू चलने की भी चेतावनी जारी की है। राजस्थान में बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान चूरू व करौली में सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!