एक के बाद एक परिवार के छह लोगों की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाके में मचा हड़कंप

ग्वालियर, मध्यप्रदेश। शहर के बालाजीपुरम क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब परिवार के छह सदस्यों की अचानक तबीयत खराब हो गई। आनन-फानन में पड़ोसियों ने सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में सभी को ICU में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार खाना खाने के बाद परिवार के छह सदस्यों की ​तबीयत खराब हो गई। अचानक उल्टी की शिकायत के बाद सभी को जयारोग्य अस्पताल ले जाया गया है। जहां सभी को ICU में भर्ती कराया गया।

इस बीच लोगों में कोरोना वायरस का खौफ था, फिलहाल डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग के चलते तबीयत खराब होने की बात कही।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!