Raja Raghuvanshi Murder Case: देश के सबसे चर्चित और सनसनीखेज हनीमून मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। राजा रघुवंशी की हत्या के इस मामले में अब एक नई लड़की का नाम सामने आया है जिसका नाम है अल्का। राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने इस लड़की पर शक जताया है और कहा है कि अल्का इस पूरे हत्याकांड की साजिश में शामिल हो सकती है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि सोनम का नार्को टेस्ट कराया जाए ताकि इस केस के बाकी किरदारों की भी सच्चाई सामने आ सके।
कौन है अल्का और क्यों आया उस पर शक?
अल्का सोनम की बेहद करीबी दोस्त बताई जा रही है। विपिन रघुवंशी ने कहा कि अल्का का रवैया और सोनम से उसकी नजदीकियां काफी संदिग्ध रही हैं। उन्होंने कहा कि अल्का की भूमिका की जांच होनी चाहिए क्योंकि अगर कोई लड़की इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देती है तो वो किसी न किसी को जरूर बताती है या मदद लेती है। ऐसे में शक है कि अल्का को सबकुछ पहले से पता था और वो शायद इस साजिश में शामिल भी हो सकती है। अभी तक अल्का के बारे में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन उसका नाम जुड़ने से केस की गुत्थी और उलझ गई है।

क्या बोले राजा के भाई विपिन रघुवंशी?
विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें यह नहीं पता कि अल्का सोनम की शादी में शामिल हुई थी या नहीं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अल्का का चेहरा कभी नहीं देखा लेकिन उसके नाम के बारे में सुना है। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि अल्का सोनम के साथ ऑफिस में काम करती थी या नहीं लेकिन फिलहाल वो घर पर मौजूद नहीं है। उनके अनुसार जिस तरह से सोनम ने राजा की हत्या की प्लानिंग की है, उसमें उसके अकेले होने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में यह भी मुमकिन है कि अल्का ही वो व्यक्ति हो जो उसे इस पूरी साजिश में मदद कर रही थी।
अल्का से पूछताछ की मांग कर रही है राजा की फैमिली
राजा रघुवंशी की फैमिली अब खुलकर अल्का से पूछताछ की मांग कर रही है। उनका कहना है कि अगर अल्का सोनम की इतनी करीबी दोस्त थी तो हो सकता है कि उसे इस मर्डर प्लान के बारे में पहले से सब कुछ पता रहा हो। अल्का का सोनम के साथ व्यवहार भी कभी-कभी संदेहास्पद लगता था। इस वजह से परिवार चाहता है कि अल्का से भी सख्ती से पूछताछ हो ताकि सच सामने आए। केस की जड़ें जितनी गहराई से खोदी जा रही हैं उतनी ही नई परतें खुलती जा रही हैं।
क्या सिर्फ दोस्त या साजिश में शामिल एक और किरदार?
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अल्का सिर्फ सोनम की दोस्त थी या इस खौफनाक मर्डर प्लान की एक अहम किरदार? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है और अगर नार्को टेस्ट होता है तो कई छिपे हुए राज सामने आ सकते हैं। फिलहाल पुलिस ने अल्का के रोल को लेकर चुप्पी साध रखी है लेकिन आने वाले दिनों में जांच में उसके बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। अल्का की एंट्री से ये केस और रहस्यमय बन गया है और पूरे देश की नजरें अब इस केस की अगली जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई हैं।


