Home होम ‘रामायण’ के ‘सुमंत’.. चंद्रशेखर वैद्य का निधन.. भारत छोड़ो आंदोलन में भी...

‘रामायण’ के ‘सुमंत’.. चंद्रशेखर वैद्य का निधन.. भारत छोड़ो आंदोलन में भी ले चुके थे हिस्सा

FILE PHOTO

मुंबई। टीवी के लोकप्र‍िय सीर‍ियल रामायण के एक और किरदार ने दुनिया को अलव‍िदा कह दिया। मशहूर वेटेरन एक्टर चंद्रशेखर का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने बुधवार सुबह लगभग 7 बजे अपनी जिंदगी की अंतिम सांसें लीं। चंद्रशेखर ने पॉपुलर टीवी शो रामायण में सुमंत का किरदार निभाया था।

चंद्रशेखर का जन्म 7 जुलाई 1922 में हुआ था। उनकी जिंदगी संघर्षों से भरी रही। 13 साल की उम्र में शादी कर दी गई जिसके चलते सातवीं क्लास के बाद उनकी पढ़ाई छूट गई थी। एक समय ऐसा भी था जब चंद्रशेखर को चौकीदार की नौकरी और ट्रॉली ख‍ींचने का काम काम भी करना पड़ा था। वे भारत छोड़ो आंदोलन का भी हिस्सा रह चुके हैं।

रामायण से पहले चंद्रशेखर ने कई फिल्मों में भी काम किया था। वे 1950 के दशक के पॉपुलर एक्टर रह चुके हैं। चंद्रशेखर का पूरा नाम चंद्रशेखर विद्या है। उन्होंने फिल्म औरत तेरी यही कहानी से डेब्यू किया था। यह फिल्म वी शांताराम ने साल 1954 में बनाई थी। उन्होंने लगभग 112 प्रोजेक्ट्स में काम किया था।

error: Content is protected !!
Exit mobile version