26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

अप्रैल में मेष राशि का सूर्य में प्रवेश, ये 5 राशि वालों की चमकेगी किस्मत

Must read

राशि। सूर्य का मेष राशि में गोचर 14 अप्रैल 2023, शुक्रवार को दोपहर 02.42 मिनट बजे होगा। सूर्य देव 15 मई, 2023 तक राशि चक्र की पहली राशि मेष में ही रहेंगे। इस राशि में बुध देव आज प्रवेश रहे हैं। ऐसी स्थिति में दोनों ग्रह मिलकर बुधादित्य योग बनाते हैं। बुध 31 मार्च 2023 को दोपहर 2.44 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। बुध के इस गोचर से कई राशियों को आर्थिक लाभ मिलता है। इस योग से इन 5 राशि वालों को फायदा हो सकता है –

मिथुन राशि

ग्रहों का स्वामी बुध मिथुन राशि में 11वें भाव में प्रवेश करता है। आर्थिक लाभ के योग बन सकते हैं। गोचर के कारण पुरानी इच्छा पूरी होगी। प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। पारिवारिक संबंध मजबूत हो सकते हैं। पन्ना की अंगूठी बुधवार के दिन धारण करने से फायदा होगा।

 

कर्क राशि

बुध कर्क राशि के 10वें भाव में गोचर कर रहा है। कर्क राशि के जातकों को करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ संबंधों में सुधार होगा। लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। हर बुधवार को गाय को हरा चारा जरूर खिलाएं।

 

सिंह राशि

बुध सिंह राशि के नौवें भाव में गोचर करता है तो इस कारण से भाग्य का साथ मिलेगा। जिस प्रोजेक्ट पर काम शुरू करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। परिवार के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। सलाहकारों, लेखकों, दार्शनिकों, शिक्षकों को अपने क्षेत्र में बेहतर रोजगार के अवसर मिलेंगे। बुधवार को मसूर की दाल खाना शुभ होगा।

धनु राशि

बुध धनु राशि के पांचवे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाव प्रेम संबंधों, शिक्षा और संतान के लिए माना जाता है। विद्यार्थियों का परीक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के अवसर मिल सकते हैं। रोजगार भी मिलेंगे। विवाह के संबंध में निर्णय लेने के लिए भी यह एक अच्छा समय है। कन्याओं को शिक्षा सामग्री दान करना लाभकारी होगा।

कुंभ राशि

बुध कुंभ राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। छुट्टी पर जाने की योजना बना सकते हैं। मीडिया क्षेत्र में काम करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। पिता के साथ संबंधों में सुधार आएगा। दफ्तर में सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। पदोन्नति के योग हैं।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!