राशि। इस महीने में सूर्य, बुध व शुक्र का ग्रह राशि परिवर्तन होने जा रहा है। ग्रह परिवर्तन से बुधादित्य व शुभ हंस राजयोग का संयोग बनेगा। इसी महीने शनि शश राजयोग के बन रहे संयोग से कई राशि के जातकों को सकारात्मक फल मिलेगा। दिसंबर का महीना ग्रह गोचर के हिसाब से बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने बुध, सूर्य और शुक्र तीनों ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। इनमें बुध और शुक्र एक ही महीने में कई बार राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे सभी राशियों के जातकों के जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामजीवन दुबे बताते हैं कि दिसंबर की शुरुआत में तीन तारीख को बुध धनु राशि में आएंगे। इसके बाद शुक्र भी पांच दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश कर जाएंगे। महीने के मध्य में सूर्य धनु राशि में आकर बुधादित्य योग बनाएंगे। इसके अलावा गुरु दिसंबर महीने में मीन राशि में मार्गी चाल चलते हुए शुभ हंस राजयोग बनाएंगे। शनि शश राजयोग से कई राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष : फलदायी होगा। करियर के मामले में भी यह महीना बहुत अच्छा है। अचल संपत्ति में निवेश करने या नया वाहन खरीदने के लिए यह अनुकूल समय है।
वृषभ : सुखद समय लेकर आने वाला है। रिश्तेदारों के बीच मतभेद के कारण उनमें से कुछ लोग पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। पेट संबंधित बीमारियों का ख्याल रखें।
मिथुन : समय अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप किसी नए व्यापार की शुरुआत अगर करना चाह रहें है तो उसके लिए समय काफी अनुकूल रहेगा।
कर्क : उत्तम फल देने वाला रहेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी ऐसे दोस्त के साथ समय बिताएं जिसे आपने कुछ समय से नहीं देखा है या किसी नए व्यक्ति से मिलें। आर्थिक स्थिति में अचानक सुधार होने की संभावना है।
सिंह : इस माह कोई वस्तु खरीदने का अगर आप मन बना रहे हैं तो उसे खरीदने का संकोच न करें। यदि आप गुस्से में है तो बातचीत करते समय सावधानी बरते। आपका अच्छा व्यवहार लोगों को आपकी तरफ आकर्षित करेगा।
कन्या : दिसंबर का महीना समस्याओं का समाधान दिलाने वाला रहेगा। ग्रहों की स्थिति को देखते हुए इस महीने आप जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का समाधान निकालने में सक्षम रहेंगे।
तुला : दिसंबर का महीना काफी सकारात्मक रहने वाला है। इस दौरान आप जितने भी प्रयास करेंगे वह सभी रंग लाएंगे। कार्यस्थल पर आपकी रचनात्मक सोच का फल मिलेगा। इस महीने ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आप आय का नया स्त्र्रोत खोजने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक : काम का बोझ बहुत ज्यादा रहने वाला है। पारिवारिक व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय लाभदायक रहेगा। इस दौरान आपके राजस्व में वृद्धि होगी साथ ही आप नए क्षेत्रों में विस्तार करने में भी कामयाब रहेंगे।
धनु : करियर में नया रास्ता दिलाने वाला साबित होगा। जिससे आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहकर्मियों के साथ अच्छा व्यवहार करने का प्रयास करना चाहिए।
मकर : इस महीने अपने करियर के प्रति एक नया दृष्टिकोण रखकर काम करेंगे। फिलहाल आपको कोई बड़ा बदलाव करने की जरूरत नहीं है, लेकिन दिनचर्या में मामूली बदलाव आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
कुंभ : इस महीने अपने करियर में विकास को प्राथमिकता दें, क्योंकि आपका काम का बोझ बढ़ सकता है। अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में उन्नति के इस शानदार अवसर को व्यर्थ न जाने दें।
मीन : दिसंबर का महीना सामान्य रहेगा। इस महीने आपके व्यक्तिगत और कामकाजी जीवन के बीच एक स्वस्थ संतुलन रहेगा। आपके पेशेवर प्रदर्शन से प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वरिष्ठों के साथ व्यवहार करते समय भरोसेमंद रहें।


