26.1 C
Bhopal
Thursday, September 19, 2024

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, शुरू होने वाले हैं इन राशियों के अच्छे दिन

Must read

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का गोचर काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य सफलता, सेहत, आत्मविश्वास और आत्मा के कारक ग्रह माने जाते हैं। सूर्य जब भी राशि परिवर्तन करते हैं, इसका सभी राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ता है। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहा जाता है। 15 जून यानी कल सूर्य वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। सूर्य इस राशि में 16 जुलाई तर रहेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से कुछ राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। इन जातकों को सूर्य खूब पैसा और तरक्की देने वाले हैं।

 

वृषभ राशि

सूर्य गोचर से वृषभ राशि वालों को काफी फायदा होने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। इन जातकों के जीवन में खुशियां आएंगी। आपका व्यक्तित्व प्रभावी रहेगा। साहस पराक्रम में बढ़ोतरी होगी। सभी से अच्छा व्यवहार करें। लिहाजा गुस्से पर काबू रखें।

मिथुन राशि

सूर्य का गोचर मिथुन राशि में ही होने जा रहा है। इस राशि के जातकों को सूर्य जमकर लाभ देने वाले हैं। हर कार्य में सफलता मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। आय में वृद्धि होगी। इन लोगों को व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में बढ़ोतरी मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

 

कन्या राशि

सूर्य का गोचर कन्या राशि वालों को खूब तरक्की दिलाने वाला है। इन जातकों के पद में बढ़ोतरी होगी। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया काम या व्यापार शुरू कर सकते हैं। धन लाभ हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल होने से काफी लाभ मिलने वाला है। जीवन में प्रेम और पैसों की बढ़ोतरी होगी।

 

कुंभ राशि

सूर्य का राशि परिवर्तन कुंभ राशि वालों के ज्ञान में वृद्धि कराने वाला है। अपनी मेहनत के दम पर कोई बड़ी जीत हासिल करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार में खूब लाभ मिलने वाला है। आपके खास मित्र से आपको कोई बड़ा लाभ हो सकता है।

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!