तारक मेहता..’ फेम मुनमुन दत्ता 9 साल छोटे टप्पू को कर रहीं डेट!

नई दिल्ली। आज कल टीवी कलाकारों की बात करें या फिर फिल्म इंडस्ट्री। सभी में अपने से छोटे पार्टनर के साथ डेट करने का फैशन सा चला है। अब इसी क्रम में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी भी शामिल हो गई हैं। जो इन दिनों अपने से 9 साल छोटे टप्पू को डेट कर रही हैं। ये दोनों ही किरदार तारक मेहता का उल्टा चश्मा के दो प्रमुख किरदार हैं।

सीरियल का लोकप्रिय केरेक्टर निभाने वाली बबीता जी यानी की मुनमुन दत्ता और टप्पू यानी कि राज अनादकट के डेटिंग की खबरें सुबह से ही सोशल मीडिया पर छाई हैं। जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स जेठालाल का भी मजाक बना रहे हैं। वो इसलिए क्योंकि शो में जेठालाल अपनी बीवी से तो प्यार करता है पर साथ ही साथ बबीता जी पर भी इंप्रेशन जमाने का कोई मौका नहीं छोड़ता। ऐसे में यूजर्स जेठालाल के खूब मजे ले रहे हैं।

बबीता जी यानि मुनमुन दत्ता, टप्पू का किरदार निभा रहे राज अनादकट में लगभग 9 साल अंतर है। फिलहाल राज और मुनमुन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साध ली है। लेकिन सीरियल के सेट पर दोनों एक—दूसरे के साथ वक्त बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। राज अंदकत 24 साल के हैं। जबकि मुनमुन दत्त उनसे 9 साल बड़ी हैं।

दोनों इन दिनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे गए हैं। बहुत दिनों से राज और मुनमुन दत्त के इंस्टाग्राम पोस्ट और कमेंट सोशल मीडिया इनके प्यार की आहट पर इशारा कर रहे थे। मुनमुन की तस्वीरों पर आ रहे राज के कमेंट को देखकर यूजर्स अक्सर ये पूछते थे कि आखिर दोनों के बीच चल क्या रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!