Taare Zameen Par: आमिर की स्क्रीनिंग पर सलमान-शाहरुख की एंट्री, गौरी स्प्रैट संग नजर आए मिस्टर परफेक्शनिस्ट!

आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Taare Zameen Par’ आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लेकिन इससे पहले ही फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले आमिर खान ने एक खास स्क्रीनिंग का आयोजन किया था जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सबसे ज़्यादा चर्चा इस बात की रही कि इस स्क्रीनिंग में आमिर के साथ सलमान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे। तीनों सुपरस्टार्स को एक साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं था। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि जब बॉलीवुड के तीनों दिग्गज एक साथ नजर आए तो ये इवेंट अपने आप खास बन गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

शाहरुख खान ने जीता सबका दिल

इस इवेंट में शाहरुख खान ने जो किया वो वाकई दिल छू लेने वाला था। शाहरुख खान ने वाइट टीशर्ट, जीन्स, जैकेट और कैप में एंट्री ली और बेहद साधारण लेकिन प्यारे अंदाज़ में सबका ध्यान खींच लिया। लेकिन जो बात सबसे ज़्यादा दिल को छू गई वो ये कि उन्होंने फिल्म में काम कर रहे दिव्यांग बच्चों से जाकर बात की, उन्हें गले लगाया और उनकी तारीफ की। शाहरुख का ये व्यवहार देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भर आईं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग शाहरुख को एक सच्चा ‘किंग’ कह रहे हैं जो सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि असल ज़िंदगी में भी दिलों पर राज करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

आमिर की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट का दिखा खास अंदाज़

इस खास मौके पर आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्राट के साथ नजर आए। आमिर ने पूरे समय उनका हाथ थामे रखा और साथ में उनका बेटा आज़ाद भी मौजूद था। गौरी इस इवेंट में ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं और उनकी सादगी ने सबका दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर गौरी का ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है और लोग उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। गौरतलब है कि आमिर खान ने इसी साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर अपने और गौरी के रिश्ते को आधिकारिक रूप से सबके सामने रखा था। तभी से गौरी लाइमलाइट में हैं और अब इस स्क्रीनिंग में उनकी मौजूदगी ने सबकी नज़रें खींच ली हैं।

‘सितारे ज़मीन पर’ की कहानी ने सबको किया भावुक

ये फिल्म स्पेनिश स्पोर्ट्स ड्रामा ‘चैंपियन’ से प्रेरित है लेकिन इसमें भारतीय रंग और भावनाएं पूरी तरह झलकती हैं। फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल कोच की है जो दिव्यांग बच्चों को ट्रेन करता है और उनके भीतर छिपे आत्मविश्वास को उजागर करता है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया डिसूजा भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा कई नए चेहरे जैसे अरुष दत्ता, गोपी कृष्ण वर्मा, वेदांत शर्मा, अयुष भंसाली और सिमरन मंगेशकर जैसे यंग एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म का निर्देशन आर एस प्रसन्ना ने किया है जो पहले भी इमोशनल कहानियों के लिए जाने जाते हैं। उनकी ये फिल्म भी दर्शकों के दिलों तक पहुंचने का माद्दा रखती है।

स्टार पावर से लेकर सच्चे जज़्बे तक है सब कुछ

‘सितारे ज़मीन पर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक अनुभव है जिसमें स्टार पावर के साथ-साथ एक सच्चा सामाजिक संदेश भी है। जहां एक तरफ आमिर खान जैसे दिग्गज अभिनेता ने इस कहानी को पर्दे पर जीवंत किया है वहीं दूसरी ओर शाहरुख और सलमान जैसे सुपरस्टार्स की स्क्रीनिंग में मौजूदगी ने फिल्म को और भी खास बना दिया है। ये फिल्म ना सिर्फ मनोरंजन करती है बल्कि सोचने पर भी मजबूर करती है कि कैसे समाज में हर बच्चे को बराबरी का हक मिलना चाहिए। आमिर की ये कोशिश ना सिर्फ दर्शकों को पसंद आ रही है बल्कि आलोचकों की तरफ से भी तारीफें मिल रही हैं। अब देखना है कि बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म क्या कमाल दिखाती है लेकिन एक बात तय है कि ‘सितारे ज़मीन पर’ लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!