Site icon MP Samachar – MP Samachar, मध्य प्रदेश समाचार, Latest MP Hindi News, मध्यप्रदेश न्यूज़

सोना-चांदी की स्थिर कीमतों से उठाएं फायदा, जानें ताजा भाव

gold

gold

भोपाल। भोपाल में 24 फरवरी 2025 को सोने और चांदी के ताजे भाव जानें। 22 कैरेट सोने का भाव 8,125 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,531 रुपये प्रति ग्राम। जानें सोने की शुद्धता और 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने में अंतर।

सोना-चांदी की स्थिर कीमतों से उठाएं फायदा, जानें ताजा भाव

भोपाल।सोना-चांदी खरीदने से पहले आज के भावों की जानकारी लेना महत्वपूर्ण है। यदि आप सोना खरीदने या सोने में निवेश करने का सोच रहे हैं, तो ये जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। आज, यानी 24 फरवरी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 8,125 रुपये प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 8,531 रुपये प्रति ग्राम है।

भोपाल में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव

रविवार, 23 फरवरी को भोपाल में 22 कैरेट सोने का भाव 81,250 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि 24 कैरेट सोना 85,310 रुपये प्रति 10 ग्राम बिका था। वहीं, सोमवार, 24 फरवरी को सोने के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। 22 कैरेट सोने का भाव 81,250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने का भाव 85,310 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भोपाल में चांदी के भाव

चांदी के भाव की बात करें, तो आज भोपाल में चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बैंकबाजार डॉट कॉम के अनुसार, रविवार को चांदी 1,08,000 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, और आज, सोमवार को भी यही कीमत है।

सोने की शुद्धता कैसे पहचानें

सोने की शुद्धता पहचानने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन द्वारा हॉलमार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 का निशान होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, जबकि कुछ लोग 18 कैरेट का भी उपयोग करते हैं। ध्यान दें, कैरेट 24 से अधिक नहीं हो सकता है, और जितना अधिक कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध होगा।

22 और 24 कैरेट सोने में अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट सोने में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिलाई जाती है। 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, लेकिन इससे आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इस कारण, ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट सोना ही बेचते हैं।

 

यह भी पढ़िए : आज पीएम मोदी करेंगे GIS का ऐतिहासिक शुभारंभ, जानें इसका महत्व

 

Exit mobile version