त्रिग्रही योग से वृषभ, मिथुन और वृश्चिक राशि वालों पर पड़ेगा ये असर

राशि।हिंदू ज्योतिष में मान्यता है कि 9 ग्रहों को हमारे जीवन पर बहुत अधिक असर होता है और ये 9 ग्रह हमारे जीवन के हर पक्ष को प्रभावित करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई तरह के शुभ और अशुभ योगों का निर्माण होता है। शनि देव को कुंभ राशि का स्वामी माना जाता है और फिलहाल कुंभ राशि में त्रिग्रही योग बनने जा रहा है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक जब एक ही राशि में एक साथ 3 ग्रह मौजूद होते हैं तो इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होता है।

 

कुंभ राशि में शनिदेव 17 जनवरी 2023 से विराजमान हैं और पूरे वर्ष इसी राशि में रहेंगे। इसके अलावा सूर्य देव भी 13 फरवरी 2023 से कुंभ राशि में मौजूद हैं और अब 27 फरवरी 2023 की शाम 04.33 मिनट पर बुध का भी कुंभ राशि में प्रवेश हो गया है। ऐसे में त्रिग्रही संयोग बन रहा है। इस त्रिग्रही योग के चलते इन 3 राशि वाले जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है-

 

 

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग बेहद शुभ होने वाला है क्योंकि इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों का साथ मिलेगा। पेशेवर जीवन में बड़ा बदलाव हो सकता है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। बेरोजगार लोगों को जल्द नौकरी मिल सकती है।

 

 

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए कुंभ राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग फायदेमंद होगा। त्रिग्रही योग का निर्माण मिथुन राशि वालों की कुंडली के नौवें भाव में हो रहा है। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता मिलेगी। इस अवधि में बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी।

 

 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शनि देव की राशि में बनने वाला त्रिग्रही योग काफी शुभ होगा। त्रिग्रही योग वृश्चिक राशि वालों की कुंडली के चौथे भाव में होगा और इससे सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नई संपत्ति या नया वाहन खरीद सकते हैं। रियल एस्टेट कारोबार में मुनाफा हो सकता है। सेहत का ख्याल रखना होगा। व्यवसाय के लिए भी यह समय अच्छा रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!