शिवराज से बोले तेलंगाना के किसान, एमपी के किसानो के लिए बहुत किया है, अब हमारा ख्याल रखिए

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के दो दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन, उन्होंने आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के केसारपल्ली क्षेत्र में किसानों से मुलाकात की। इसके बाद तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों जैसे मीनावलु, पेड्दागोपावरम, मन्नूनुर, और कट्टलेरू का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने खम्मम और मुननेरु के बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से उनकी समस्याओं पर चर्चा की और केंद्र सरकार द्वारा हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

शिवराज से बोले किसान

किसान ने शिवराज से कहा कि, आपने मध्यप्रदेश में किसानो के लिए बहुत किया है अब हमारा ख्याल रखिए। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, सबसे पहले फसल क्षति का आकलन कर जल्द ही उचित मुआवजा दिलाएंगे। जब शिवराज किसानों से बात कर रहे थे, तब एक किसान रोते हुए उनके पास आया, तब शिवराज ने उसे गले लगा लिया, आंसू पौछें और हिम्मत देते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने मुझे भेजा है वो आपका दुख समझते हैं, फसल खोई है, जिंदगी नहीं खोने देंगे। किसान परिवार से हूँ, अपने किसान भाई का दुख महसूस कर सकता हूँ, लेकिन ये दुख, ये आँसू नहीं रहेंगे, उचित मुआवजा मिलेगा।

चौहान ने आंध्र प्रदेश की पूर्व जगन मोहन रेड्डी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी गलत नीतियों के कारण बुडामेरू में ब्रीच हुआ और अवैध खनन से नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने केंद्र की कई योजनाओं को लागू नहीं किया, जिससे किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल सका। अब राज्य सरकार इस स्थिति को सुधारने के लिए तैयार है, और केंद्र उनके साथ मिलकर लंबी अवधि की योजना बनाएगी।

खम्मम जिले में चौहान ने किसानों से उनके नुकसान के बारे में चर्चा की। जब एक किसान ने बाढ़ में अपनी फसल खोने की बात कही, तो चौहान ने उसे गले लगाकर सांत्वना दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपकी स्थिति को समझते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों को उचित मुआवजा मिलेगा और उनकी जिंदगियों को नुकसान नहीं होने देंगे।

किसानों के लिए चार प्रमुख प्राथमिकताएं
चौहान ने किसानों की सहायता के लिए चार प्राथमिकताएं गिनाईं:
1. किसानों को प्रारंभिक सहायता प्रदान करना।
2. फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित करना।
3. लीज़ पर खेती करने वाले किसानों के लिए व्यवस्था बनाना।
4. अगली फसल के लिए खाद और बीज की आपूर्ति सुनिश्चित करना।
उन्होंने कहा कि इन मुद्दों का समाधान चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में किया जाएगा और केंद्र सरकार पूरी सहायता करेगी।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू बाढ़ से प्रभावित किसानों की स्थिति को लेकर बेहद संवेदनशील हैं। उन्होंने नायडू की आंखों में आंसू देखे और आश्वासन दिया कि राज्य और केंद्र सरकार मिलकर इस संकट से निपटने के लिए काम कर रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!