Friday, April 18, 2025

आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल की बच्ची को पांच कुत्तों ने काटा

भोपाल। भोपाल में आवारा कुत्तों ने 4 साल की बच्ची को नोंच डाला। बागसेवनियां की अंजली विहार फेस-1 कॉलोनी में बच्ची पर 5 आवारा कुत्तों ने हमला किया। बच्ची के सिर, कान और हाथ में गहरे घाव हुए हैं। चेहरे के साथ ही पेट, कमर और कंधे पर भी चोट लगी है।

 

घटना शनिवार शाम 4.15 बजे की बताई जा रही है। इसका VIDEO सामने आया है। बताया गया है कि इस कवर्ड कैंपस में एक निर्माणाधीन मकान में दमोह निवासी राजेश बंसल मजदूरी करते हैं। शनिवार शाम उनकी तीन साल की बेटी गुड्‌डी पास ही खेल रही थी, तभी वहां झुंड में आए कुत्तों ने गुड्‌डी पर हमला किया। वह दौड़कर आई, लेकिन कुत्तों ने उसे चारों ओर से घेर लिया।

 

 

कुत्ते गुड्‌डी पर झपट पड़े और उसे बुरी तरह से नोंचने लगे। स्थानीय युवक ने पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया। लहूलुहान हुई गुड्डी को जेपी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया। वहां से इलाज के बाद घर भेजा गया।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!