Terrorist attacks: पाकिस्तानी ISI का प्लान फेल! भारत के युवाओं को भड़काने निकला AQIS मॉड्यूल हुआ बेनकाब

Terrorist attacks: गुजरात में गिरफ्तार AQIS आतंकवादी मॉड्यूल ने देश की सुरक्षा एजेंसियों को चौंका दिया है। इस मॉड्यूल का सीधा संबंध पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसी ISI से बताया जा रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ये आतंकी भारत में एक खास समुदाय को पाकिस्तान के पक्ष में भड़काने का काम कर रहे थे। सोशल मीडिया के जरिए यह मॉड्यूल भारत के खिलाफ नफरत फैलाने में लगा हुआ था।

सोशल मीडिया बना आतंक का हथियार

इस मॉड्यूल ने सोशल मीडिया को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया था। पकड़े गए आतंकियों ने पाकिस्तान की तरफ से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन बुनियान उल मर्सूस’ का प्रचार सोशल मीडिया पर किया। ये लोग ऑपरेशन सिंदूर के विरोध में भारत के युवाओं को गुमराह कर रहे थे। दो पाकिस्तानी सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए ये आतंकी लगातार देश की खुफिया जानकारी भी साझा कर रहे थे।

Terrorist attacks: पाकिस्तानी ISI का प्लान फेल! भारत के युवाओं को भड़काने निकला AQIS मॉड्यूल हुआ बेनकाब

पढ़े-लिखे युवाओं को बना रहे थे आतंक का साथी

गिरफ्तार आतंकियों में मोहम्मद फैज़ इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड निकला। वह दिल्ली के एक फास्ट फूड चेन में मैनेजर की नौकरी कर रहा था। पढ़ाई-लिखाई में तेज फैज़ ने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म पर फर्जी अकाउंट बनाकर युवाओं को जिहाद के लिए तैयार किया। उसने तीन और लोगों को जोड़कर इस मॉड्यूल को सक्रिय किया।

ओसामा और मौलाना असीम के वीडियो से कर रहे थे ब्रेनवॉश

ये आतंकी सोशल मीडिया पर ओसामा बिन लादेन और मौलाना असीम उमर उर्फ सना उल हक के जिहादी वीडियो शेयर करते थे। इन वीडियो के जरिए वे खासकर युवा वर्ग को भड़काकर भारत विरोधी भावना भरने का काम करते थे। फैज़ और उसके साथी युवाओं को जिहाद का पाठ पढ़ा रहे थे और उन्हें भारत के खिलाफ खड़ा कर रहे थे।

दिल्ली-यूपी-गुजरात में था बड़ा हमला करने का प्लान

इस मॉड्यूल का मकसद सिर्फ नफरत फैलाना नहीं था बल्कि ये लोग देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमला करने की तैयारी में थे। दिल्ली, उत्तर प्रदेश और गुजरात इनके निशाने पर थे। फिलहाल गुजरात एटीएस, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एटीएस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!