31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

रबड़ी में नशे की दवाई खिलाकर महिला से ईट भट्टा मालिक ने किया रेप

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर में 25 वर्षीय आदिवासी महिला के अपहरण और रेप का मामला सामने आया है। महिला को ईंट भट्‌टे के मालिक के भाई ने रबड़ी में नशे की दवा मिलाकर खिला दी। जब महिला बेहोश हो गई तो उसे सफेद रंग की कार में अपहरण का बस स्टैंड ले गए। यहां से दिल्ली के लिए वीडियोकोच बस में स्लीपर सीट बुक की। यहां महिला के साथ सोते हुए ठेकेदार गया। दिल्ली पहुंचकर एक लॉज के रूम में महिला को रखकर कई दिन तक उसके साथ रेप किया। एक सप्ताह बाद आरोपी उसे घर के बाहर छोड़कर भाग गए। घटना 9 फरवरी से 21 फरवरी के बीच गंगा मालनपुर पुरानी छावनी की है। आरोपियों ने पति और बच्चों की हत्या की धमकी दी थी। जिस कारण महिला चुप रही। इस बीच आरोपियों ने महिला के पति को भी पीटा। इसके बाद पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

गिरवाई निवासी 25 वर्षीय उर्मिला (बदला हुआ नाम) ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। यह महिला की दूसरी शादी थी। पहले पति की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। महिला अपने पति के साथ पुरानी छावनी स्थित गंगामालनपुर में ईंट भट्‌टे पर काम करती है। वहां ईंट भट्‌टे के मालिक के भाई विनोद कुशवाह ही पूरा काम संभालता था। शुरू से ही उसकी महिला पर बुरी नजर थी। उसके साथ एक अन्य मजदूर केशव प्रजापति भी महिला पर नजर रखता था। विनोद ने कुछ समय पहले महिला को रुपए देकर उसकी मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था, पर महिला उसकी नजर समझकर सचेत थी और रुपए नहीं लिए थे। इसके बाद वह कई बार घर में फल लेकर आया बोला कि पति तेरा ढंग से ख्याल नहीं रखता है। यह भी महिला ने सहा और अपने पति को बताया। पति ने उससे दूर रहने के लिए कहा था।

 

9 फरवरी 2022 को विनोद कुशवाह और केशव महिला के घर पहुंचे। उस समय उसका पति बाहर गया था। वह उसके लिए रबड़ी लेकर पहुंचे थे। उन्हें पता था कि महिला को रबड़ी बहुत पसंद है। महिला ने एक बार मना किया तो दोनों युवक उसके बच्चाें को खिलाने लगे। इसके बाद महिला ने भी खा ली। रबड़ी खाते ही वह अचेत हो गई तो विनोद अपने साथी केशव प्रजापति के साथ उसे कार में डालकर झांसी रोड बस स्टैंड पहुंचा। यहां से वीडियोकोच बस में स्लीपर सीट में उसके साथ दिल्ली पहुंचे। वहां एक लॉज में रूम लेकर उसे बंधक बनाकर रखा। यहां उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके कई दिन बार-बार रेप किया। इसके बाद वह उसे लेकर ग्वालियर आया और धमकी दी की अगर मुंह खोला तो वह उसके पति व बच्चों को मार देगा।

जबरन लेने आया पति को पीटा तब पहुंची थाने घटना के बाद बदनामी, पति और बच्चों की जान को खतरा देखकर महिला चुप रही, लेकिन विनोद की हिम्मत इससे बढ़ गई। दो दिन पहले वह उसके घर पहुंचा और पति से बोला तेरी पत्नी मेरे साथ रहेगी कितने रुपए चाहिए यह बता। जब महिला के पति ने विरोध किया तो उसे पीटकर महिला को जबरन अपने साथ ले जाने लगा। इसी समय मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और दोनों आरोपियों को वहां से भागना पड़ा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस थाना पहुंचकर सारी आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बात दे सीएसपी महाराजपुरा रवि भदौरिया का कहना है कि इस मामले में महिला की शिकायत पर आरोपी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!