G-LDSFEPM48Y

युवती को गोली मारने वाला जीजा ही निकला पति

ग्वालियर। ग्वालियर के उपनगर मुरार में एक दिन पहले साली को जीजा के गोली मारने की घटना में आरोपी के पकड़े जाने के बाद ट्विस्ट आ गया है। जिसे सब जीजा समझ रहे थे असल में वह घायल का पति है। दो साल पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। अभी इस बात का परिजन को पता नहीं है। पर एक महीने से कथित साली का मेलजोल बाजार में एक एमपी ऑनलाइन शॉप चलाने वाले से हो गया था। आरोपी ने कई बार उसे दुकानदार से बात करने से मना किया था। पर युवती नहीं मानी तो रविवार को कथित जीजा अपने दो साथियों के साथ पहुंचा और दुकानदार पर फायर किया। गोली युवती के कंधे व पीठ में जा लगी। यह कहानी आरोपी सुरेन्द्र के पकड़े जाने के बाद सामने आई है। युवती के परिजन भी शादी की बात सुनकर हैरान हैं।

 

मुरार गुलाबपुरी खुरैरी निवासी नेहा उर्फ नंदिनी जाटव (24) को गोली लगी है। नंदिनी ने पुलिस को कहानी सुनाई थी कि वह साइकिल खरीदने के लिए बाजार आई हुई थी। वह बैजल कोठी के पास एमपी ऑनलाइन की दुकान पर बैठी हुई थी। तभी उसका जीजा सुरेन्द्र बाइक से अपने एक अन्य दो साथी के साथ वहां पहुंचा। उसने कट्टा निकाला और गोली चला दी। गोली नेहा के बांए कंधे पर जाकर लगी। उसके खून निकलने लगा। तभी बदमाश हवा मे ंकट्टा लहराते हुए मौके से भाग गए। कुछ लोग तो गोली चलने के बाद वहां से भाग गए। कुछ ने नेहा को संभाला। पुलिस को गोली की खबर मिली तो टीआई शैलेन्द्र भार्गव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमलावरों की तलाश में पुलिस पार्टियों को लगा दिया। पुलिस अभी यही समझ रही थी कि युवती को उसके जीजा के भाई ने गोली मारी है। पर हमले के कुछ ही देर बाद शताब्दीपुरम व डीडी नगर के बीच में पुलिस ने घेराबंदी कर गोली मारने वाले सुरेन्द्र को पकड़ लिया। जब उसे थाने लेकर आए तो एक नई कहानी का खुलासा हुआ। कहानी में नया ट्विस्ट यह आया कि जिसे पुलिस जीजा मान रही थी वह घायल का प्रेमी और पति निकला।

 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि घायल नेहा, सुरेन्द्र के ताऊ के बेटे की साली है और कई साल से वह एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दो साल पहले कोर्ट मैरिज की है। अभी इसका पता परिजन को भी नहीं है। एक माह से सुरेन्द्र को नेहा का पास हीएमपी ऑनलाइन शॉप का संचालन करने वाले कुलदीप से मिलना-जुलना पंसद नहीं था। वो कई बार मना कर चुका था, लेकिन नेहा उससे मिलना पसंद था। जिससे सुरेन्द्र को उनके बीच आंखे आंखे लड़ने का संदेह था।

 

पूछताछ में सुरेन्द्र ने पुलिस को बताया कि गोली उसने कुलदीप पर चलाई थी, क्योंकि उसने घर पर कॉल किया था तो उसे पता चला कि वह दुकान पर बैठी है और कुलदीप को कॉल किया तो उसने बाजार जाने की झूठी जानकारी दी थी। इससे नाराज होकर वह भिण्ड से ग्वालियर आया तो नेहा दुकान पर बैठी थी, इस पर उसका और कुलदीप का विवाद और मारपीट हो गई। कुलदीप ने उसे पीटा तो उसने उस पर कट्टे से फायर किया, लेकिन वह बच गया और गोली नेहा को लगी। नेहा का कहना है कि आरोपी सुरेन्द्र ने उसे कुंआरा बताकर जाल में फंसाया और शादी की। बाद में पता लगा कि वह पहले से शादी शुदा है और उसके बच्चे भी हैं। इस पर उसने उससे दूरी बना ली थी। मुरार थाना प्रभारी शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि युवती को गोली मारने वाले सुरेन्द्र जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उसने युवती को पत्नी बताया है। साथ ही दो साल पहले कोर्ट मैरिज करने की बात कही है। पर उसका एमपी ऑनलाइन वाले से बात करना उसे अच्छा नहीं लगता था। जिस पर उसने हमला किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!