आरक्षक ने महिला का किया रेप गर्भवती हुई तो भागा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गुना। पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक को यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार किया है। उस पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने के आरोप लगाए थे। मंगलवार को कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया था। आरक्षक नौकरी के दौरान इंसास राइफल लेकर फरार हो गया था और उसने खुद को बागी घोषित किया था। कुछ समय पहले उसे नौकरी से बर्खास्त कर किया गया था।

 

जानकारी के अनुसार बात दे एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को 25 वर्षीय एक महिला ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि 2017 में कोतवाली में पदस्थ आरक्षक नीरज जोशी (अभी बर्खास्त) उसके भाई की तलाश में घर आया। घर में उसे अकेला पाकर आरक्षक ने डरा-धमकाकर और बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ रेप किया। इसके बाद शादी का भरोसा देकर वह आए दिन के घर और घर से बाहर ले जाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा।

महिला का कहना था कि वह गर्भवती हो गई। नीरज जोशी से उसे 6 महीने की एक बच्ची भी है। अब नीरज जोशी उसे छोड़कर भाग गया। नीरज जोशी पूर्व से भी शादीशुदा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी आरक्षक के खिलाफ कोतवाली थाने में रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया। उस पर SC-ST एक्ट की धारा भी लगाई गई।

 

 

SP ने बताया कि आरोपी नीरज ने शादीशुदा होने के बाद भी युवती को डरा धमका कर एवं उससे शादी करने का झांसा देकर पिछले 5 वर्षों से उसका शारीरिक शोषण किया। इस मामले को गंभीरता से लिया गया। आरोपी नीरजको तत्काल गिरफ्तार करने के लिए कोतवाली थाना प्रभारी TI मदन मोहन मालवीय के नेतृत्व में विशेष टीम लगाई गई। टीम द्वारा आरोपी की तलाश की गई। इसी बीच आरोपी को कैंट थाना क्षैत्र से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा उसका DNA टेस्ट भी कराया जा रहा है। 6 फरवरी 2021 को आरोपी नीरज जोशी ईवीएम सुरक्षा गार्ड ड्यूटी से बिना कोई सूचना दिए गायब हो गया था। उसका एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में उसने खुद को बागी घोषित किया था। ड्यूटी के लिए मिली इंसास रायफल से कई राउंड हवाई फायर करते हुए उसका वीडियो सामने आया था। उसने पुलिस अधिकारियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठी। उसमे नीरज जोशी को दोषी माना गया। 13 जनवरी 2022 को नीरज जोशी को बर्खास्त कर दिया गया था।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!