डॉक्टर ने युवती से किया 3 साल तक रेप, आरोपी बोला मुस्लिम बनेगी तो निकाह करूंगा

भोपाल।भोपाल में एक डॉक्टर से लव जिहाद का मामला सामने आया है। 31 साल की फिजियोथेरेपिस्ट का कहना है कि जनरल हॉस्पिटल के संचालक निहाल ने धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया। शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। जब डॉक्टर ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी ने कहा, इस्लाम धर्म अपनाना पड़ेगा। उसने मना किया तो आरोपी ने मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद डॉक्टर ने हिम्मत कर अशोका गार्डन पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने अस्पताल संचालक पर रेप, मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

 

 

मैं भोपाल के लाला लाजपत राय कॉलोनी, पंजाबी बाग, अशोका गार्डन में रहती हूं। पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट हूं। 2018 में दीपक सोनी से लव मैरिज की थी। पारिवारिक कारणों की वजह से 1 माह बाद ही हम अलग हो गए। मैं डिपो चौराहा पर संचालित जनरल अस्पताल पर ऑन कॉल विजिटिंग पर जाती थी। अस्पताल में निहाल से पहचान हुई। उसने कभी अपना पूरा नाम नहीं बताया। शुरुआत में मैंने भी नहीं पूछा। हम अच्छे दोस्त बन गए। वो मेरे घर भी आने-जाने लगा। परिवार से भी काफी घुल-मिल गया। पति के छोड़ने के बाद मैं बहुत अकेली हो गई थी। निहाल ने हमदर्दी दिखाई। उसने कहा वो शादी करेगा। 20 नवंबर 2018 को परिवार वाले घर से बाहर गए थे। वह घर आया उसने कहा, प्यार करता हूं, जल्द ही शादी भी कर लेंगे। ये कहकर शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला चलता रहा। मैं जब भी शादी की बात करती वह कोई न कोई बहाना देकर टाल देता। मैंने शादी के लिए दबाव बनाया। तब उसने कहा, तुम इस्लाम धर्म अपना लो, मैं शादी नहीं, निकाह करूंगा। जब मैंने पुलिस में शिकायत की बात कही तो बोला, मैं यहां के कोर्ट-कानून नहीं मानता।

 

मैंने अपनी मां के नाम पर 80 फीट, अशोका गार्डन में अस्पताल खोला। इसके लिए मैंने अपनी मां से भी रुपए लिए थे। अस्पताल अच्छा चल रहा था। इसके बाद डिपो चौराहा वाला जनरल अस्पताल भी निहाल के साथ पार्टनरशिप में खरीद लिया। इसमें 8 लाख रुपए लगे थे। कुछ समय बाद निहाल ने दोनों अस्पताल के जाली दस्तावेज बनाकर अपने नाम कर लिए। मुझे जब पता तो निहाल ने मेरे साथ मारपीट की। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!