G-LDSFEPM48Y

डेढ़ साल की बेटी का इलाज करा कर लौट रहा था परिवार, तेज गति बनी काल, 3 की मौत

मंडला जिले में कार सवार एक परिवार हादसे का शिकार हो गया। परिवार अपनी डेढ़ बेटी का जबलपुर से इलाज करा कर लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक की कार से आमने-सामने से टक्कर हो गई। कार रैलिंग से जा टकराई।हादसे में बेटी, उसकी मां और ड्राइवर ने मौके पर दम तोड़ दिया। शव कार में फंसे गए, जिन्हें बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। परिवार का एक सदस्य घायल हो गया। घटना गुरुवार रात 1.30 बजे मंडला से 20 किमी दूर नेशनल हाईवे-30 पर माधोपुर बायपास के पास की है।

मंडला के बर्रई निवासी डेढ़ साल की वेदिका को मां मधु तेकाम इलाज के लिए जबलपुर लेकर आई थीं। साथ में वेदिका के मामा प्यारेलाल धुर्वे भी थे। देर शाम को तीनों कार से घर लौट रहे थे। हादसे के समय दोनों की रफ्तार काफी तेज थी। मौ पर ही वेदिका, मां मधु तेकराम (27) और ड्रायवर विनय परते (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वेदिका के मामा प्यारेलाल धुर्वे घायल हो गए। उन्हें मंडला के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस चौकी अंजनिया को दी गई। अंजनिया चौकी प्रभारी राजेंद्र सिलेवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ड्राइवर का शव कार में फंस गया था, जिसे बाहर निकाला गया। शव पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया भेज दिया। घायल प्यारेलाल धुर्वे को मंडला रेफर कर दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!