युवती ने डॉक्टर को क्लीनिक पर पीटा, Video हुआ Viral

रतलाम। MP के रतलाम में एक डॉक्टर की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की सहित कुछ लोग शख्स की पिटाई कर रहे हैं। छेड़छाड़ के आरोप के बाद डॉक्टर ने पैर छूकर माफी मांगी, लेकिन उसके बाद युवती और उसके परिजन डॉक्टर को पीटते नज़र रहे हैं, फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है।

 

डॉक्टर को पीटा, वीडियो हुआ वायरल

 

रतलाम में 19 जनवरी को एक डॉक्टर की पिटाई का मामला सामने आया। डॉक्टर पर महिला पेशेंट के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे। इस घटना के दौरान डॉक्टर की क्लीनिक में लोग घुस गए। मामला। बढ़ता देख डॉक्टर ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी। डॉक्टर पैर छूकर उठते हैं, तब एक युवती डॉक्टर के गाल पर एक थप्पड़ मारती है। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे लोग भी डॉक्टर के साथ मारपीट करने लगते है

 

https://youtube.com/shorts/KGhkd-6R-Nc?feature=share

थाने में नही पहुंचा मामला, ब्लैकमेलिंग की चर्चाएं

 

डॉक्टर की पिटाई का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये पूरा वाकया रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के निजी अस्पताल में हुआ है। लेकिन खास बात ये है कि इस मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। इस मामले में ब्लैकमेलिंग की चर्चाएं भी हो रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!