Friday, April 18, 2025

युवतियों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा, ड्राइवर ने की ये हरकत

भोपाल। कोहेफिजा पुलिस ने युवती की शिकायत पर होंडा-शो रूम के कर्मचारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी युवक ने रास्ते में कार का हार्न बजाकर छेड़ा। मोबाइल नंबर मांगा। गाड़ी रुकवाकर बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हुआ है। इसमें स्कूटी सवार दो युवतियां राजाभोज सेतु रेतघाट पर कार चालक से गाली-गालौज करते हुए दिख रही हैं। युवतियों को कार चालक समझा रहा कि लड़की होने की वजह से लिहाज कर रहा है। वह गाली नहीं देने की हिदायत दे रहा है। इस पर गाड़ी में बैठी लड़की कह रही कि गाली बकी है। 10 बार बकी है।

 

जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि बैरागढ़ निवासी 20 साल की युवती वीडियो बनाकर यू-ट्यूब में अपलोड करने का काम करती है। उसने बताया कि गुरुवार रात 11 बजे वह शाहपुरा इलाके के शॉपिंग मॉल से घर लौट रही थी। उसके साथ एक और लड़की भी थी। इसी बीच रास्ते में एक कार चालक उनका पीछे करने लगा। वह बार-बार हॉर्न बजाकर इशारा कर रहा था। इतना ही नहीं उसने उससे मोबाइल नंबर मांगा। रॉयल मार्केट के पास उसने गाड़ी रुकवाकर अभद्रता की। युवती ने आरोप लगाया कि कार चालक ने बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की। पुलिस ने युवक आमिर खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया। उसे थाने से ही जमानत मिल गई।

 

 

वही आमिर ने बताया कि पुलिस में उसकी सुनवाई नहीं हुई। वीडियो में साफ दिख रहा कि दोनों लड़कियां उसे गाली दे रही हैं। अभद्रता कर रही हैं। आमिर ने बताया कि वह रात में फतेहगढ़ से अपने दूसरे घर जा रहा था। राजा भोज सेतु के पास लड़कियां मेरी कार के अचानक सामने आ गईं। इस पर मैंने हॉर्न बजाया। इस पर लड़कियों ने कहा कि रुक तुम्हें बताती हूं। इसके बाद वह केस दर्ज कराने पहुंच गई। मेरी सुनवाई नहीं हुई। मेरा रिकॉर्ड चेक कर लीजिए

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!