Saturday, April 19, 2025

गुंडों ने मां-बेटे को पीटा, महिला के सीने पर लात मारी

भोपाल। भोपाल में बुधवार को कमलानगर थाने के निगरानीशुदा बदमाश ने गैंग के दो गुंडों के साथ मिलकर मां-बेटे की पिटाई की। आते-जाते राहगीरों के साथ भी मारपीट की और उनकी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। इसका VIDEO सामने आया है। घटना शबरी नगर की है। लोगों का आरोप है कि सूचना देने के 1 घंटे बाद पुलिस आई।

 

 

कमला नगर इलाके का निगरानी बदमाश कुशाल अपने दो साथी गुंडे विनय मोरे, लक्की मोरे के साथ शबरी नगर पहुंचा। रास्ते से गुजर रहे महेंद्र सरकार (32) को बेवजह पीटने लगा। बेटे को पिटता देख मां बचाने आई तो गुंडों ने उसे भी पीटना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक कुशाल कमलानगर थाने का निगरानी बदमाश है। विनय मोरे, लक्की गुंडा सूची में हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किए हैं। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 

घर में भी की तोड़फोड़, कूलर फेंका, खिड़की फोड़ी आरोपियों ने महेंद्र की बाइक तोड़ दी। इस बीच एक राहगीर के साथ मारपीट कर उसकी बाइक में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दोनों आरोपियों ने उनके घर का कांच फोड़ा और जान से मारने की धमकी दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!