देखते रह गए शादी में आए मेहमान, दूल्हा-दुल्हन की ये खतरनाक एंट्री  

नीमच। शादियों में आपने दूल्हा-दुल्हन की मंडप में एंट्री के कई अनोखे तरीके देखे होंगे। लेकिन नीमच में हुई एक शादी में दूल्हा-दुल्हन ने एक कदम आगे बढ़कर ट्रैक्टर पर सवार होकर एंट्री की। शादी में आए मेहमान इस नजारे को देखते रह गए।

 

​​​​​शादी में दूल्हा-दुल्हन की अनोखी एंट्री का ये नजारा नीमच जिले के बामनी गांव का है। जहां रविवार को गायरी समाज के दो जोड़े महेश-कुसुम और आनंद-ममता ट्रैक्टर पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे। दूल्हों का कहना है कि वो किसान हैं, इसीलिए उन्होंने एंट्री के लिए ट्रैक्टर की सवारी चुनी। दोनों दूल्‍हे अपनी दुल्‍हन के साथ फूलों और गुब्‍बारों से सजे ट्रैक्‍टर पर सवार होकर मंडप में आए। जिसके बाद हर कोई उन्हें देखता रह गया। शादी समारोह में मौजूद लोगों ने दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया।

 

 

ट्रैक्टर चलाकर लाया दूल्हे

 

खास बात ये है कि दोनों दूल्हे खुद ट्रैक्टर चलाकर लाए और उनके बगल में उनकी दुल्हन बैठी थीं। इससे पहले दोनों दूल्हों ने रोमांटिंक अंदाज में हाथ बढ़ाकर अपनी-अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर बैठाया। शादी में आए लोगों ने इस बात की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।पिछले कुछ सालों से शादियों में दूल्‍हा-दुल्हन की एंट्री को लेकर बहुत एक्‍सपेरीमेंट्स हो रहे हैं। पिछले दिनों भी एक शादी में दुल्हन एक्टिवा पर बैठकर मंडप तक पहुंची थी। ये वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!