शादी की खुशियां मातम में बदली, बेहोश होने से दूल्हे की हुई मौत

बीना। शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब बीना के इंदिरा गांधी वार्ड में एक दूल्हे की मौत हो गई। दरअसल, एक परिवार में बारात रवाना होना थी। उसी दौरान अचानक से दूल्हे की तबीयत खराब हो गई। उसे सागर रैफर कर दिया गया, जहां दूल्हे इलाज के दौरान मौत हो गई। दूल्हे की मौत की खबर सुन परिवार पूरी तरह से टूट गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक करीब 26 वर्षीय अर्जुन पिता लक्ष्मण पाल निवासी इंदिरा गांधी वार्ड की शादी रविवार को थी। परिवार में हर कोई शादी की तैयारियों में व्यस्त था और घर में बारात जाने की तैयारियां भी चल रही थीं। घर के सदस्यों सहित रिश्तेदार बैंड बाजों की धुन पर नाच रहे थे, लेकिन उसी दौरान दूल्हे को अचानक से चक्कर आ गया और वह बेहोश हो गया।

 

 

जानकारी के अनुसार बात दे की परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसका इलाज किया, लेकिन काफी समय तक युवक के होश में नहीं आया। युवक के होश में न आने पर उसे 108 एम्बुलेंस से सागर रैफर कर दिया। उसे सागर की अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन इस खबर के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!