27.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

नगर निगम चुनाव का प्रचार करने गए प्रत्याशियों घर हुई चोरी

Must read

ग्वालियर। ग्वालियर नगर निगम चुनाव में प्रचार करने के लिए भिण्ड गए प्रत्याशी के सूने घर पर चोरों ने छत का गेट तोड़कर प्रवेश किया और कीमती सामान पार कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा स्थित बांके बिहारी धाम कॉलोनी की है।

 

ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बरेठा स्थित बांके बिहारी धाम कॉलोनी निवासी नीतेश कुमार खटीक पुत्र देवीदयाल खटीक भाजपा नेता है और अभी भिण्ड के वार्ड 11 से भाजपा प्रत्याशी है। यहां पर उनके दो मकान हैं, जिनमें अभी ताले डाल कर पूरा परिवार भिण्ड में प्रचार के लिए गया हुआ है। बीते रोज जब भाजपा प्रत्याशी अपने घर आए और ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था और छत पर लगा गेट टूटा पड़ा था। मामला समझ में आते ही पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।

 

 

पीडि़त ने पुलिस अफसरों को बताया कि घटनाओं को देखते हुए वह जाने से पहले ही जेवर व नगदी साथ ले गए थे, तो चोर एलईडी सहित अन्य कीमती सामान पार कर ले गए। पीडि़त ने बताया कि इससे पहले भी उनके यहां पर अप्रैल माह में चोरी हुई थी। उस चोरी की घटना में भी पुलिस को सुराग नहीं लगा है। चोरी की शंका पास ही रहने वाले बंटी गुर्जर पर व्यक्त की है, क्योंकि पूरी कॉलोनी गेट बंद है और बाहरी चोरों के आने की संभावना ना के बराबर है।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!