प्रेमी जोड़ा महिला थाना पहुंचा, पुलिस ने करवा दी शादी

भिंड। होली पर ऐसे तो लोग रंगों से खेलते है, लेकिन भिंड में एक प्रेमी जोड़े ने अपनी होली प्रेम के रंग में मनाई। जहां उन्होंने महिला थाना पहुंचकर पुलिस को अपनी प्रेम कहानी बताई। इसके बाद क्या था, पुलिस ने भी होली पर इस प्रेमी जोड़ों को एक करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यहां बिना बैंड-बाजे और बाराती के ही पुलिस ने दोनों की शादी करवा दी, जिसमें उन्हें वरमाला भी पहनाई गई। इसमें पुलिस ने दोनों के परिजन को भी थाने बुलाया और समझाइश देकर उक्त शादी के लिए राजी कर लिया।

 

दरअसल होली के दिन बुधवार को पूरा जिले के रंगों से सराबोर थे। लोग रंग और गुलाल लगाकर एक-दूसरे को खुशियां बांट रहे थे। इसी बीच प्रेम के रंग में रंगी प्रियंका पुत्री बंटी जाटव निवासी अटेर रोड और लंकेश विमल पुत्र स्वर्गीय बाबूलाल विमल जाटव निवासी मिश्रन पुरा महिला थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि हम दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से प्रेम करते हैं।

 

हमारा समाज भी एक ही है, लेकिन हम दोनों एक-दूसरे के नहीं हो पा रहे हैं। क्योंकि कुछ लोग उनके प्रेम में बाधा बने हुए हैं और शादी में अड़चन पैदा कर रहे हैं। इसलिए हमारी शादी नहीं हो पा रही है। बातों ही बातों में लड़का और लड़की दोनों ने पुलिस को बताया यदि हम दोनों एक दूजे के साथ जी नहीं सकते हैं तो मरने से भी हमें कोई रोक नहीं पाएगा।

 

प्रेम के रंग में रंगी इस जोड़ी को महिला सेल की डीएसपी पूनम थापा और थाना प्रभारी गीता सिकरवार ने परिवार की सहमति पर शादी करने की बात कहीं। लेकिन युगल जोड़ा अपनी बात पर अड़ा रहा। इसके बाद महिला थाना प्रभारी सिकरवार ने परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाकर समझाइश दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!